{"_id":"5a33d6394f1c1bce408bd3b3","slug":"151334676115-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
भारतीय किसान यूनियन ने तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों एवं जनसमस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से बिजली की दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस किए जाने की मांग की। एक लाख रुपये तक कर्ज माफी की घोषणा के बावजूद कई किसानों को लाभ नहीं हुआ। उन्हें तत्काल लाभ दिलाया जाए। विद्युत निगम द्वारा बिल 266 रुपये दो माह की बजाय 400 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। उसे तत्काल वापस किया जाए। विद्युत दर में 66 फीसदी वृद्धि कर दी गई है। विद्युत निगम द्वारा गांवों में जबरन मीटर लगवाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी विद्युत दरों को वापस नहीं लेने, विद्युत आपूर्ति बीस घंटे से अधिक नहीं आपूर्ति किए जाने तक मीटर लगवाने का काम तत्काल बंद करा दिया जाए। धरने की अध्यक्षता बाबू अंसारी ने की तथा संचालन विनेश प्रधान छुर ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेेंद्र चौधरी, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र दौरालिया, महासचिव जमील, प्रमोद कुमार, जिला महासचिव सत्यवीर सिंह जंगेठी, चौधरी मलूक सिंह, जगवीर सिंह दबथुुवा, देशपाल, कृष्णपाल, विनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन