फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शीतलहर से कांप उठा शहर, गिरा दिन रात का पारा

शीतलहर से कांप उठा शहर, गिरा दिन रात का पारा

Fri, 15 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर से कांप उठा शहर, गिरा दिन रात का पारा
मोदीपुरम। सर्दी का सितम चौबीस घंटे में और भी बढ़ गया। कोहरे और शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी। दिन रात का तापमान भी कम हो गया। दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए सूरज निकला, लेकिन जल्द ही बादलों की ओट में छिप गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी ठंड का असर ऐसे ही रहेगा सुबह के समय कोहरा कम हो सकता है।
विज्ञापन

बारिश के बाद वेस्ट यूपी में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। सर्दी का सितम बृहस्पतिवार को सुबह से ही बढ़ता हुआ दिखा। सुबह के समय कोहरा तो जल्दी हट गया, लेकिन सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। शीतलहर के कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर को कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन जल्द ही सूरज बादलों में छिप गया। दिन छिपते ही सर्दी और बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 99 और न्यूनतम 80 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .9 और रात के तापमान में 2.3 की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शुक्रवार को कोहरा का असर थोड़ा कम दिखाई देगा, लेकिन सर्दी का असर ऐसे ही बना रहेगा। 48 घंटे में रात का तापमान दो से तीन डिग्री और गिर सकता है।
विज्ञापन

रेंगते रहे वाहन
हाईवे पर देर रात भी कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी थी, जिस कारण से विजिबिलटी कम होने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। सुबह को तेज हवा चलने पर ही कोहरा कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में बढ़ी ठंड
तीन चार दिन से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के बाद वेस्ट यूपी में ठंड का असर तेज हो गया है। ठंड और शीतलहर के बीच कंपकंपी छुड़ा रही ठंड से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है।

एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
8 24.4 11.2
9 26.4 8.2
10 27.2 7.2
11 25.4 9.2
12 22.0 13.0
13 16.6 11.5
14 15.5 9.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed