{"_id":"5a30444b4f1c1b8e698c1646","slug":"151311279211-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर चेयरमैन ने ली शपथ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर चेयरमैन ने ली शपथ।
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर नगर पंचायत के दूसरी बार अध्यक्ष बने अरुण कुमार ने चेयरमैन एवं सभी सभासदों ने आज शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर हजारों लोग शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत परिसर में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि दो पंचवर्षीय योजनाओं में अरुण कुमार और उनकी पत्नी डॉ. सुनीता चेयरपर्सन रहीं। उन्होंने नगर का विकास कराया। अपनी विकासवादी एवं जनहितकारी छवि के कारण ही जनता ने उन्हें इस बार भी नगर का प्रथम नागरिक चुना है। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव शाम चार बजे पहुंचे। उन्होंने अरुण कुमार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण, मुख्य मार्ग को जम्बूद्वीप तक उच्च स्तरीय बनाने, बंदरों की समस्या से निजात दिलाने, खोखे हटाये जाने से बेरोजगार हुए लोगों की समस्या का समाधान करने की बात कही। नगर का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। नगर पंचायत बहसूमा की पूर्व चेयरपर्सन राजेश कुमारी, नगर पंचायत हस्तिनापुर की पूर्व चेयरपर्सन डॉ. सुनीता रानी, ग्राम प्रधान गांवडी वरुण, हरजीत साहनी, इत्रपाल ढाका, लीलू प्रधान, अनिल कश्यप, देवेंद्र चौधरी, प्रदीप नागर, प्रधान सुक्का सिंह समेत सभी नवनिर्वाचित सभासदों ने विचार रखे। नगर पंचायत के सभासद कोमतल, कमल सिंह, रीना, रोहत केन, प्रहलाद, रजनीश कर्णवाल, सुनील, सागर चौधरी, रविता, मुनेश देवी, अमित पाइक, भरती, श्वेता, देवव्रत ने भी कार्यक्रम में सदस्य पद की शपथ ग्रहण की।