फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी के निकट झौंपडी-त्रिपाल आड़ में अवैध निर्माण

पुलिस चौकी के निकट झौंपडी-त्रिपाल आड़ में अवैध निर्माण

Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के निकट झौंपडी-त्रिपाल आड़ में अवैध निर्माण
पालिका में पॉलीथिन की आड़ अवैध निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
नगर में अवैध निर्माण लगातार जारी है। पुलिस चौकी के पास पॉलीथिन और झोंपड़ी लगाकर अवैध निर्माण किया जा रहा था। पुलिस और पालिका टीम ने तहसीलदार के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया। पालिका लिपिक मनोज कुमार ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी अवैध कब्जा धारक अपनी मनमानी कर रहे हैं।
पालिका बोर्ड ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की। उधर, नगर के चौदह तालाबों में अधिकतर तालाबों का अस्तित्व खत्म हो चुका हैं। वहीं, कुछ जगहों पर अवैध कब्जे जारी हैं। पालिका लिपिक मनोज कुमार ने बताया कि बार बार चेतावनी और उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अवैध कब्जे जारी हैं। हालांकि टीम सिर्फ नोटिस जारी कर रही है। मंगलवार को पुलिस चौकी के पास झोंपड़ी और पॉलीथिन की त्रिपाल डालकर अवैध निर्माण किया जा रहा था। चारों तरफ से उस हिस्से को कवर कर दिया गया था। इस दौरान विवादित जगह पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। निर्माण का लोगों को उस समय पता चला जब सड़क किनारे निर्माण सामग्री पड़ी और वहां आसपास में कोई निर्माण होता दिखाई नहीं दिया। कुछ मजदूर निर्माण सामग्री को झोपड़ी के अंदर ले जा रहे थे। जिसकी सूचना लोगों ने तहसीलदार पवन जायसवाल और थाना पुलिस को दी। तहसीलदार के निर्देश पर पालिका लिपिक मनोज बाबू और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान निर्माण कर रही तहसील और पालिका की टीम द्वारा जांच पूरी होने तक नहीं करने की चेतावनी देकर रुकवा दिया। पुलिस वहां से निर्माण को रुकवाकर चली गई। उन्होंने दोबारा से निर्माण को शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मौके से दो लोगों हिरासत में ले लिया। साथ ही निर्माण न करने की चेतावनी देते हुए शाम को छोड़ दिया।
विज्ञापन

पूरे मामले की जांच होगी
पुलिस चौकी के निकट अवैध निर्माण की शिकायत पर फिलहाल निर्माण को पालिका टीम और पुलिस को भेजकर रुकवा दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होना दिया जाएगा। - पवन जायसवाल तहसीलदार सरधना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed