फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बूंदाबांदी, मौसम फिर भी गर्म

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बूंदाबांदी, मौसम फिर भी गर्म

Fri, 08 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बूंदाबांदी, मौसम फिर भी गर्म
मोदीपुरम। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी क्षेत्र में बूंदाबांदी के बीच ही बदरा बिना बरसे गुजर रहे हैं। दिसंबर माह में भी मौसम का मिजाज इस कदर गरम चल रहा है कि बुधवार की रात का पारा 13.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिन तो पहले से ही गरम चल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलते मौसम में तापमान तेजी से गिरेगा। 48 घंटे में दिन-रात का पारा कम होगा।
विज्ञापन

दिसंबर माह में अमूमन पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से शीतलहर चलती है तो मैदानी इलाकों में भी 24 से 48 घंटे के बीच तापमान गिरना शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार के मौसम में पारा स्थिर रहने के बजाय जिस तेजी से गिर रहा है, उसी तेजी से बढ़ रहा है। दिसंबर के इस सप्ताह तापमान में खूब उतार-चढ़ाव रहा। वेस्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही केवल बूंदाबांदी के बीच ही बादल निकल गए। यही कारण रहा कि बुधवार की रात दिसंबर में पारा गिरने के बजाय एक डिग्री बढ़ गया। जबकि दिन के तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्र्दता 65 व न्यूनतम 47 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार की रात दिसंबर में सबसे गर्म रही है, रात का पारा पहली बार 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन के साथ साथ रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। हवाओं की भी गति बढ़ने से मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद खिली धूप
बुधवार की रात 3:15 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इसके बाद लगा कि बृहस्पतिवार को दिन के मौसम में भी तब्दीली आएगी। लेकिन मौसम सर्द होने के बजाय सुबह 10 बजे के बाद धूप खिलने से गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि धूप के बीच चल रही हवाओं से मौसम बदला-बदला हुआ था। हवाओं की गति से सूरज ढलने के बाद मौसम थोड़ा सर्द रहा।
खास बातें
- बुधवार की रात का पारा रहा 13.6 डिग्री, दिन पहले से गरमी
- मौसम वैज्ञानिकों का कहना, तेजी से गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed