{"_id":"5a295fd34f1c1b76678bfeef","slug":"15126610811-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के जेएनएम इण्टर कालेज रछौती मे महिला सशक्तीकरण के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के जेएनएम इण्टर कालेज रछौती मे महिला सशक्तीकरण के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। जेएनएम इंटर कॉलेज रछौती में महिला सशक्तिकरण विषय पर बृहस्पतिवार को संगोष्ठी हुई। इसमें महिलाओं के उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया।
जेएनएम इंटर कॉलेज रछौती में आयोजित महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी में प्रधानाचार्य अनिल त्यागी, सीओ किठौर हरिमोहन सिंह, एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक रहे। सीओ किठौर हरिमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश पुलिस चार से दस दिसंबर तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मना रही है। आठ दिसंबर को पुलिस लाइन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूडो-कराटे का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक ने महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर न दें और यदि कोई फोन या फेसबुक आदि पर गलत टिप्पणी करे को उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने पुलिस के मोबाइल नंबर भी लिखवाएं। जिससे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद ली जा सके। कॉलेज प्रधानाचार्य अनिल त्यागी ने भी बच्चों को इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। पुलिस द्वारा दिए निर्देश का पालन करने को कहा है। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।