फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को पढाया कानून का पाठ

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को पढाया कानून का पाठ

Thu, 07 Dec 2017 08:53 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को पढाया कानून का पाठ
खरखौदा।
विज्ञापन

नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह अंर्तगत बृहस्पतिवार को सीओ किठौर और थानाध्यक्ष खरखौदा ने राजकीय महिला महाविद्यालय और जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह अंर्तगत पुलिस अधिकारी शिक्षण संस्थाओं में जाकर महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ एवं बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसके तहत बृहस्पतिवार को सीओ किठौर हरिमोहन सिंह एवं थानाध्यक्ष खरखौदा प्रमोद गौतम सहित कई दारोगा खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां मुख्य अतिथि सीओ किठौर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा संबंधी विषय पर गंभीरता दिखाते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया है। समाज में महिला संबंधी अपराध बढ़ रहे हैं। यदि महिलाएं एवं युवतियां जागरूक हैं तो अपराधों से बचा जा सकता है। सीओ ने बताया कि यदि किसी महिला और छात्रा को खतरा महसूस हो रहा है तो वह सबसे पहले 100 नंबर पर, 1090 नंबर पर या फिर अपने क्षेत्र के पुलिस स्टेशन अधिकारी के नंबर पर तुरंत काल करे। यदि मोबाइल की सुविधा नहीं है तो शोर मचाए, सामने वाले को अपने आप पर हावी होने से पहले ही उस पर आक्रमण कर दें तो सामने वाला डर जाएगा। सभी छात्राएं आत्मसुरक्षा के लिए कुछ न कुछ प्रशिक्षण अवश्य लें। मोबाइल छात्राएं फोन का प्रयोग करते समय ध्यान रखें कि साइबर क्राइम की चपेट में न आ जाएं। किसी को अपना नंबर अथवा फोटो न दें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें। वहीं, महाविद्यालय की प्राचार्य डा. रेखा रानी तिवारी ने बताया कि नारी सुरक्षा को लेकर यह अच्छा प्रयास है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। वहीं, प्राचार्य ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा निश्चय ही अहम विषय है। महाविद्यालय का शुभारंभ हुए अभी दो वर्ष हुए हैं। महाविद्यालय जंगल में है। यहां पर छात्राओं के आने-जाने का कोई संतोषजनक साधन नहीं है। कॉलेज को जाने वाला करीब एक किलोमीटर का रास्ता कच्चा है तथा चारों ओर से जंगल से घिरा है। जिस कारण कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर परिजन दाखिले कराने से परहेज करते हैं। प्राचार्य ने बताया कि इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। वहीं, प्राचार्य ने कॉलेज के आसपास पुलिस पिकेट की भी मांग की है। वहीं, थाने पर जनता इंटर कॉलेज के छात्राओं को नारी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
छात्राएं मुसीबत के समय आत्मविश्वास बनाए रखें
आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण अवश्य लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed