{"_id":"5a2706f24f1c1b96698b7577","slug":"15125072534-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डिग्री बढ़ा रात का पारा, एनसीआर में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डिग्री बढ़ा रात का पारा, एनसीआर में बारिश के आसार
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ)। लगातार बदलते मौसम के बीच एक ही रात में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री बढ़ गया। हालांकि दिन भर बदली और धुंध छाने से दिन में ठंडक रही। पारा भी आंशिक रूप से गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एनसीआर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव दिख रहा है। जिसके चलते ऐसा लग रहा था कि अच्छी बारिश हो सकती है। मंगलवार तक पश्चिमी विक्षोभ की गति धीमी होने के कारण बुधवार को बारिश की संभावना है। वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में कहीं ज्यादा तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। धूप न खिलने से ठंडक बनी रही।
मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को दिन का पारा 24 डिग्री और रात का तापमान 7.4 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की गति धीमी हुई है, जिस कारण से बारिश होने की संभावना है। अभी 9 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।