{"_id":"5a1ed5c04f1c1b78548c0149","slug":"151197036319-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता।
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी कॉलेज ने जीता उद्घाटन मैच
चौ. चरण सिंह विवि अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
मवाना।
एएस पीजी कालेज में आयोजित दो दिवसीय चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता के प्रथम दिन उद्घाटन मैच आईपी कालेज बुलंदशहर ने जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. अतवीर सिंह ने किया। इसके बाद प्राचार्य डा. अतुल कुमार गोयल, प्रो. अतवीर, प्रबंध समिति अध्यक्ष अशोक राजवंशी, सचिव दीपक कुमार, उप सचिव डा. विपुल जैन ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान प्रो. अतवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एएस पीजी कालेज मवाना व आईपी कालेज बुलंदशहर के बीच खेला गया। यह मैच आईपी कालेज ने जीता। दूसरे मैच में डीएन कालेज मेरठ ने एमएमएस कालेज गाजियाबाद को पराजित किया। तीसरे मैच में मेरठ कालेज मेरठ ने आईपी कालेज बुलंदशहर को पराजित कर जीत हासिल की। इस मौके पर आदित्य राजवंशी, बीके शर्मा, आदित्य कुमार गोयल, सुनील गुप्ता, आलोक चौहान, सौरभ कंसल, संजीव गोयल आदि उपस्थित थे। संचालन डा. रक्षी गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव प्रो. दुलीचंद महला ने किया।
सुभाष हाउस के जशप्रीत ने जीता एक्सटेंपोर
मवाना। ट्रांसलेम एकेडमी में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक व दो के बीच मिट्टी के फूल, कक्षा तीन में चूडियां सजाओ, कक्षा चार व पांच में पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इंग्लिश एक्सटेंपोर प्रतियोगिता निर्णायक गरिमा व प्राची रहे। मिट्टी के फूल प्रतियोगिता में कक्षा एक से लवी, यश व अभिमन्यू, कक्षा दो से अदिति, वंशिका तथा सार्थक, चूड़ियां सजाओ में पाखी, राधिका व मीमांशा, पॉट डेकोरेशन में कक्षा चार से अंश, अर्णव, अश्विनी व लविश, कक्षा पांच से यशप्रीत, पर्णिका तथा चार्वी अव्वल रहे। एक्सटेंपोर प्रतियोगिता में सुभाष हाउस के जशप्रीत, भगत हाउस के देव तथा सुभाष हाउस के शुगन क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य धीरज आर्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।