फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन।

खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन।

Wed, 29 Nov 2017 09:13 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष गोयल ने किया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में साजिया प्रथम और निशा द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में निशा प्रथम व साजिया द्वितीय रही। वहीं 400 मीटर दौड़ में मधू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में टीम बी व टीम ए के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बी टीम विजय रही। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम बी व टीम एक के बीच मुकाबला हुआ। यहां टीम ए जीती। गोला फेंक में राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुक्ता शर्मा, पवित्रा त्यागी, इमराना बानों, राजेश चौहान, मीरारानी, रजनी, रामकेश उपस्थित रहे।

वहीं मवाना के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यहां 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, खो-खो, बाधा दौड़, रिले रेस, साइकिल प्रतियोगिता व शार्टपुट आदि प्रतियोगिताएं हुईं। व्यायाम शिक्षक अनु त्यागी व अमर सिंह ने व्यायाम कराया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मेरठ संतोष गोयल रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अमरीता, सहायक अध्यापिका प्रियंका, पूनम, आरती, अंजू व संगीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed