{"_id":"5a1ebf3e4f1c1b9e678bebad","slug":"151196460114-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंदौड़ी गांव में तालाब में गिरा युवक, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंदौड़ी गांव में तालाब में गिरा युवक, लापता
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़।
चौकी क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी निवासी एक युवक बुधवार को गांव के बाहर स्थित तालाब के निकट घूमने गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में गिर गया। इसके बाद युवक का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस एवं गोताखोरों को दी। युवक का देर शाम तक पता नहीं चल सका। ग्रामीणों और परिजनों का तालाब के निकट हुजूम उमड़ पड़ा।
गांव निवासी राजू (32) पुत्र आशे बुधवार सुबह घर से बाहर घूमने के लिए गया था। वह तालाब के निकट पहुंचा तो पैर फिसलने की वजह से तालाब में गिर गया। इसके बाद से युवक का पता नहीं चल सका। आसपास के लोगों ने उसे तालाब में गिरते हुए देखा तो परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने पहले खुद राजू की तलाश की मगर सफलता नहीं मिलने पर लावड़ चौकी पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद गोताखोर टीम को सूचना दी। समाचार लिख जाने तक युवक का सुराग नहीं चल सका था। चौकी प्रभारी विकास चौहान का कहना है कि गोताखोरों से बृहस्पतिवार को युवक की तलाश कराई जाएगी।
पत्नी और बच्चियों का बुरा हाल
राजू मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन करता था। उसके तालाब में डूब जाने की जानकारी पाकर पत्नी योगिता एवं दोनों बच्चियां भी मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान पत्नी और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दी गोताखोरों को जानकारी
गोताखोर बृहस्पतिवार सुबह शुरू करेंगे युवक की तलाश
फोटो समाचार