{"_id":"5a16cdd64f1c1b59678bda4c","slug":"15114440411-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका के पक्ष में आई परशुराम स्वाभिमान सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपिका के पक्ष में आई परशुराम स्वाभिमान सेना
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम।
परशुराम स्वाभिमान सेना की पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में बृहस्पतिवार को मोदीपुरम में बैठक हुई। इसमें फिल्म अभिनेत्री दीपका पादुकोण को नाक काटने की धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पल्लवपुरम में धर्मवीर कपिल के आवास पर हुई बैठक में मुख्य वक्ता देवदत्त शर्मा ने कहा कि पद्मावती फिल्म को लेकर अप्रिय वातावरण बन रहा है। यह करणी सेना के कर्ताधर्ताओं की फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से गुप्त वार्ता और गंभीर षड्यंत्र का परिणाम है। वे रणबांकुरे दीपिका पादुकोण की नाक काट लेने और फिल्म पद्मावती के निर्माता समेत अन्य के सिर कलम करने की बोली लगा रहे हैं। बैठक के बाद परशुराम सेना ने देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर मांग की कि प्रथमदृष्टया संजय लीला भंसाली और करणी सेना के कर्ताधर्ताओं के टेलीफोन रिकार्ड की जांच की जाए। इन्होंने आपसी मिलीभगत से फिल्म को प्रसिद्धि दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से ऐसा वातावरण बनाया है। दीपिका पादुकोण का इसमें कोई दोष नहीं है। इससे कलाकार की प्रतिभा का हनन किया जा रहा है। सेना इस कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। इस दौरान प्रधान डीडी शर्मा, शिवकुमार, अजय भारद्वाज, अंकुर मुखिया, सौरभ, प्रदीप ढढरा आदि मौजूद रहे।