फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दीपिका की नाक काटने और धमकी देने वाले पर हो कार्रवाई

दीपिका की नाक काटने और धमकी देने वाले पर हो कार्रवाई

Thu, 23 Nov 2017 06:58 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
दीपिका की नाक काटने और धमकी देने वाले पर हो कार्रवाई
मोदीपुरम।
विज्ञापन

परशुराम स्वाभिमान सेना की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में मोदीपुरम को बैठक हुई। इसमें दीपका पादुकोण को नाक काटने की धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पल्लवपुरम में धर्मवीर कपिल के आवास पर हुई बैठक में मुख्य वक्ता देवदत्त शर्मा ने कहा कि पद्मावती फिल्म को लेकर अप्रिय वातावरण बन रहा है। यह करणी सेना के कर्ताधर्ताओं की फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से गुप्त वार्ता और गंभीर षड्यंत्र का परिणाम है। परशुराम सेना उन रण बांकुरों से दीपिका पादुकोण की नाक काट लेने और फिल्म पद्मावती के निर्माता समेत अन्य के सिर कलम की बोली लगा रहे हैं। बैठक के बाद परशुराम सेना ने देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर मांग की कि प्रथमदृष्टया संजय लीला भंसाली और करणी सेना के कर्ताधर्ताओं के टेलीफोन रिकार्ड की जांच की जाए। इन्होंने आपसी मिलीभगत से फिल्म को प्रसिद्ध दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से ऐसा वातावरण बनाया है। दीपिका पादुकोण का इसमें कोई दोष नहीं है। इससे कलाकार की प्रतिभा का हनन किया जा रहा है। सेना इस कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। इस दौरान प्रधान डीडी शर्मा, शिवकुमार, अजय भारद्वाज, अंकुर मुखिया, सौरभ, प्रदीप ढढरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed