फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मतदान के बाद किसी प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ थकान उतारी तो किसी ने परिवार और बच्चों के साथ समय गुजारा।

मतदान के बाद किसी प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ थकान उतारी तो किसी ने परिवार और बच्चों के साथ समय गुजारा।

Thu, 23 Nov 2017 06:42 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद किसी प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ थकान उतारी तो किसी ने परिवार और बच्चों के साथ समय गुजारा।
मवाना।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न होने के बाद कुछ प्रत्याशियों ने आराम कर चुनाव की थकान उतारी। वहीं, कुछ ने परिजनों और बच्चों के साथ समय गुजारा।
चुनाव प्रचार की आपाधापी में मैदान में उतरे प्रत्याशियों का तीन सप्ताह का समय सरगर्मी और कड़ी भागदौड़ के बीच गुजरा। सभी प्रत्याशियों की मंशा रही कि वे प्रत्येक दर पर जाकर संपर्क करे। जिस कारण सभी प्रत्याशियों के दिन की शुरुआत सूर्य निकलने से पूर्व ही शुरू हो जाती थी तथा आधी रात को खत्म होती थी।
मतदान संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार का दिन सभी प्रत्याशियों के लिए सुकून भरा रहा। भाजपा प्रत्याशी रवि गोला का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान सुबह पांच से देर रात समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते थे। चुनाव प्रचार के दौरान थकावट नहीं हुई, लेकिन मतदान समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह उठे तो थकान महसूस लगी। आज कुछ समय आराम करने में गुजारा तथा परिवार के कार्यों में भी समय दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी अयूब कालिया का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान सुबह ही घर से निकल जाते थे। पूरा दिन जनसंपर्क में गुजरता था। बृहस्पतिवार को कुछ सुकून महसूस किया। आज भी लोगों ने उनके पास पहुंचकर बधाई दी। तीन सप्ताह बाद बुधवार रात बच्चों और परिवार के साथ गुजारी है। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी का कहना है कि तीन सप्ताह लगातार जनसंपर्क में गुजरा, आज कुछ आराम किया है। वह अपने प्रिय कुत्ते रोमन के साथ तीन सप्ताह बाद समय समय बिताने का मौका मिला। कस्बे के लोगों ने उनको बधाई दी है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करता आया हूं तथा आगे भी करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी मोहम्मद फराहीम ने कहा कि बीते तीन सप्ताह व्यस्तता में गुजरे। आज सुबह पोता और पोती के साथ समय गुजारा तथा उनको बाजार जाकर सामान दिलाया। सुबह से ही लोगों का आना जारी हो गया तथा बधाइयों का सिलसिला जारी है।
मुख्य बातें
कई ने परिजनों को समय दिया तथा घरेलू कामकाज निपटाया
बधाई देने वालों का सिलसिला दिनभर जारी रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed