फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूरी तैयारी के साथ बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी

पूरी तैयारी के साथ बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी

Wed, 22 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
पूरी तैयारी के साथ बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी
सरूरपुर। निकाय चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण के लिए आज मतदान होगा। मंगलवार को समस्त पोलिंग पार्टी अपने बूथों के लिए रवाना हो गईं। वहीं चुनाव को देखतेे हुए खिवाई, हर्रा और करनावल नगर पंचायत पर एक जोनल, तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कस्बे में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

जनपद के सभी निकायों के लिए चुनाव होगा। प्रशासन ने किसी भी समस्या को लेकर जनता से सहयोग की अपील की है। एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह ने बताया कि करनावल और हर्रा नगर पंचायत अतिसंवेदनशील की सूची में है। इसीलिए चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को चुनाव कराने के लिए करनावल में 12 पोलिंग पार्टी अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। कस्बे में प्राथमिक विद्यालय न. 1, 2, 3 और 5, जूनियर हाईस्कूल, अंबेडकर भवन, सामुदायिक केंद्र और नगर पंचायत कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। हर्रा 18 बूथ, मतदान केंद्र 3 और खिवाई में छह स्थानों पर 19 बूथ बनाए गए हैं। प्रथम चरण का चुनाव 22 नवंबर को है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं प्रत्याशी वोटरों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए गाड़ी भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं। साथ ही वोटरों के घर मिठाई और उपहार आदि भेज रहे हैं।
विज्ञापन

नगरपंचायत वार्ड पुरुष महिला कुल वोटर
खिवाई 15 8067 7194 15261
हर्रा 15 6534 6081 12615
करनावल 12 5210 4395 9605
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed