{"_id":"5a09b5674f1c1b59678bb696","slug":"15105858017-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्घंन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्घंन का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर। पुलिस ने करनावल नगर पंचायत में आचार संहिता को ताक पर रखकर मतदाताओं को लुभाने के लिए समर्थकों के साथ गिफ्ट पैक बांटते एक प्रत्याशी को पकड़ लिया। पुलिस ने मतदाताओं के घरों पर बांटी जा रही चुनाव सामग्री भी कब्जे में ले ली। एसओ ने प्रत्याशी और उसके परिवार के चार सदस्यों सहित तीस चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
एसओ ऋषिपाल सिंह मलिक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कस्बा करनावल में प्रत्याशी सतीश कुमार पुत्र हरदन परिजनों एवं समर्थकों के साथ मतदाताओं को लुभाने के लिए गिफ्ट बांट रहा है। एसओ ने पुलिस बल के साथ मतदाताओं के घरों पर दिए जा रहे उपहार से भरी बोलेरो गाड़ी को रोकना चाहा तो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। समर्थकों के हाथों में करीब दर्जन भर से अधिक गिफ्ट पैक पुलिस ने कब्जे में ले लिये। एसओ ने थाने में प्रत्याशी सतीश कुमार, कुशलपाल, मनीष, भतीजे विनय, विनोद समेत करीब तीस-चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।