फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अतुल पधान के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में गांव खाईखेडा में पंचायत।

अतुल पधान के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में गांव खाईखेडा में पंचायत।

Mon, 13 Nov 2017 07:46 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
अतुल पधान के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में गांव खाईखेडा में पंचायत।
मवाना।
विज्ञापन

गांव खाईखेड़ा में संपन्न हुई पंचायत में सुमित गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर के विरोध में अतुल प्रधान द्वारा चलाई मुहिम पर उनके खिलाफ झूठे मुकदमें लगाकर उत्पीड़न किए जाने का विरोध किया गया। इस मामले में राज्यपाल और राष्ट्रपति को अवगत कराए जाने की निर्णय किया गया।
गांव खाईखेड़ा में संपन्न हुई पंचायत में कई गांवों के प्रधानों ने भाग लिया। पंचायत को संबोधित करते हुए सुबोध गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में जो सरकार चुनकर आई है। वह सरकार जुमलेबाजी कर रही है और बेगुनाहों एवं निर्दोषों का फर्जी एनकाउंटर कराया जा रहा है। यदि ये फर्जी एनकाउंटर नहीं रुके तो आम जनता को मजबूर होकर आंदोलन करना पडे़गा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के साथ एसएसपी द्वारा किए गए व्यवहार की वहां उपस्थित लोगों ने निंदा कर उसे गलत बताया। विपत सिंह ने कहा कि यदि अतुल प्रधान पर दर्ज झूठे मुकदमे जल्द से जल्द वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन करने को विवश होंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने संबोधन में कहा कि अतुल प्रधान ने किसी दरोगा या वर्दीधारी किसी भी व्यक्ति खिलाफ आज तक कोई अपशब्द नहीं बोले। पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में परिवार का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि परिवार का उत्पीड़न शीघ्र रोका जाए। पंचायत में निर्णय किया गया कि एक सर्वदलीय कमेटी गठित की जाए। वह राज्यपाल तथा राष्ट्रपति से मिलकर घटना से अवगत कराएं। अतुल प्रधान पर लगे झूठे मुकदमों की सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। यदि यहां से न्याय नहीं मिला तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतार सिंह ने की तथा संचालन सतवीर गुर्जर ने किया। पंचायत में संजय विकल, वरुण प्रधान, वीरपाल, कंवरपाल, रविंद्र, ओमपाल, तिलकराम, गुड्डू, कमल सिंह, नरेंद्र, वीरेंद्र, कंवर, कंवरपाल आदि समेत काफी संख्या में लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
ग्राम खाईखेड़ा में गुर्जर समाज की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed