{"_id":"5a084a944f1c1ba7678bafc8","slug":"15104929217-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च मेले में पुलिस प्रशासन के साथ गणमान्य लोगों ने संभाली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च मेले में पुलिस प्रशासन के साथ गणमान्य लोगों ने संभाली व्यवस्था
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
एसडीएम राकेश कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार एवं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने रविवार को ऐतिहासिक चर्च मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। वहीं, दूसरी तरफ नगर के गण्यमान्य लोग भी पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते रहे। इसमें नगर के गणमान्य लोग चर्च से संत चार्ल्स इंटर कॉलेज तक निकाले गए जुलूस में भी शामिल हुए। जिसमें समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी, मलखान सैनी, मंगू प्रधान विधायक प्रतिनिधि विपिन त्यागी, विनोद कुशावली, विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैयाज अहमद, पंकज जैन आदि मेला संपन्न होने तक डटे रहे।
भीड़ ने जेबकतरे को धुनाई कर पुलिस को सौंपा
चर्च मेले में सुरक्षा चाक चौबंद होने के बाद भी मनचले और जेबकतरे सक्रिय रहे। यहां भीड़ ने अलग-अलग जगह पर एक महिला समेत तीन जेबकतरों को धर दबोचा। भीड़ ने इनकी पिटाई कर भविष्य में ऐसी वारदात नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं, पुलिस ने भी एक जेबकतरे को पकड़ा।
मेले में खूब हुई पौधों और पक्षियों की बिक्री
चर्च मेले में प्रतिवर्ष मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु आम और अमरूद के साथ अन्य पौधे चर्च परिसर में लगाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पौधरोपण किया। वहीं, पक्षियों की भी बिक्री की गई। इसमें छोटे बच्चों ने भी माता-पिता का सहयोग किया।
विज्ञापन
नगर में कई जगह लगा जाम
चर्च मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण नगर में कई जगह जाम लगा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। इस दौरान सिविल डिफेंस मेरठ के कार्यकर्ताओं और नगर के जिम्मेदार लोगों ने भी जाम को खुलवाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया।