{"_id":"5a047aa74f1c1bf4688ba375","slug":"151024308119-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
बार एसोसिएशन मवाना, दस्तावेज लेखक संघ तथा सिविल बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को दिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में ऑनलाइन बैनामा प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। उन्होंने आफलाइन व्यवस्था जारी रखने की मांग की है। वहीं, हड़ताल को बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दिया है।
सीएम के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा कि जब से आनलाइन बैनामा प्रक्रिया शुरू की गई है तब से बहुत अधिक परेशानी हो रही है। सर्वर अक्सर डाउन रहता है तथा गोपनीयता भी भंग हो रही है। इसके विरोध में सभी संगठन एक नवंबर से हड़ताल पर हैं तथा रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी जारी है।
सर्वर डाउन रहना आम समस्या है। यदि सर्वर ठीक भी हो तो टोकन नंबर उप निबंधक कार्यालय से ही दिया जाना आवश्यक है। जिससे गोपनीयता बनी रहे। जब तक व्यवस्था सुचारू न हो तब तक आफलाइन व्यवस्था जारी रहनी चाहिए। ज्ञापन में उप निबंधक पर बेरुखी पूर्ण व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। उपनिबंधक को विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने को आदेशित किए जाने की मांग की है। वहीं, हड़ताल 15 नवंबर तक बढ़ाए जाने की बाबत जानकारी दी गई। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुद्दीन अंसारी, सचिव सजीव चौहान, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष सुनील दीक्षित, सचिव आशु गोयल, निखिल गोयल, मुकेश त्यागी, आशीष गुप्ता, मोहम्मद हासिम, महताब, बिजेंद्रपाल सिंह, राजेंद्र तोमर, मदनमोहन गुप्ता, प्रवीण दुबलिश आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
वहीं, उप निबंधक शांतिभूषण चौबे का कहना है कि सर्वर आदि ने ठीक काम करना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त समस्याओं का भी समाधान कर दिया गया है। साथ ही यदि ऑनलाइन के लिए किसी के पास कोई सुझाव है तो वह भी मांगा गया है।
मुख्य बातें
बैनामे की आफलाइन प्रक्रिया जारी रखे जाने की मांग की