फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसके क्रिकेट कप के क्वाटर फाइनल में बीआर इंटर नेशनल टीम ने दो विकेट से जीत हांसिल की

एसके क्रिकेट कप के क्वाटर फाइनल में बीआर इंटर नेशनल टीम ने दो विकेट से जीत हांसिल की

Wed, 08 Nov 2017 06:38 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
एसके क्रिकेट कप के क्वाटर फाइनल में बीआर इंटर नेशनल टीम ने दो विकेट से जीत हांसिल की
खरखौदा।
विज्ञापन

ग्राम बिजौली स्थित एसके एकेडमी में चल रहे एसके क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल बुधवार को बीआर इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस मेरठ के बीच में खेला गया। इसमें बीआर इंटरनेशनल टीम ने दो विकेट से जीत हासिल की।

गांव बिजौली स्थित एसके एकेडमी में चल रहे एसके क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल कैली स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस मेरठ की टीम के बीच खेला गया। जिसमें डीपीएस ने पहले टॉस जीतकर बीआर इंटरनेशनल की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। इसमें बीआर की टीम ने पहला विकेट सस्ते में खो दिया। दूसरे नंबर पर बैटिंग करने आये शिवम चौधरी ने जुझारू पारी खेली तथा 41 रन का योगदान दिया। वहीं, डीपीएस की ओर से गौरव ने तीन, सनी और जितेंद्र ने दो-दो विकेट लिये। बीआर इंटरनेशनल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ आठ विकेट खोकर 184 रन का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करने मैदान में उतरी डीपीएस की टीम महज 122 रन पर सिमट गई। डीपीएस टीम के सार्थक 21 रन बना सके। वहीं, बीआर इंटरनेशनल टीम के शिवम चौधरी एवं गगन ने तीन-तीन विकेट लिये। शिवम चौधरी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, पहला सेमीफाइनल मैच बृहस्पतिवार को बीआर इंटरनेशनल एवं बीएवी मेरठ के बीच खेला जायेगा। इस मौके पर कोच लोकेश यादव, नरेश त्यागी, डा. प्रवीण शर्मा, रवि त्यागी, अंशु त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed