फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रत्याशियों की जांच के बाद नामांकन सूचि का प्रकाशन।

प्रत्याशियों की जांच के बाद नामांकन सूचि का प्रकाशन।

Wed, 08 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों की जांच के बाद नामांकन सूचि का प्रकाशन।
तहसील मुख्यालय पर दिनभर चली नामांकन पत्रों की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन पत्र सही मिले हैं।
मवाना से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रवि गोला, सपा से दीपक गिरी, बसपा से मौ. फराईम, कांग्रेस से अय्यूब कालिया, लोकजनशक्ति पार्टी से आदेश कुमार, एआईएमएएमपी से निजामुद्दीन तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पकंज नागर, राहुल कुमार, आस मोहम्मद, अमीर आजम, जाहिदा बेगम, बीना गोस्वामी, संजय सैनी, अफसर जहां, अशोक चौधरी, संदीप कुमार, जहीर आलम सहित 18 प्रत्याशियों के नामांकन सही मिले हैं। कुल 25 नामांकन हुए थे। इनमें से दोहरा नामांकन करने वालों के एक-एक नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन

बहसूमा नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए भाजपा से प्रताप, बसपा से फूलजहां, सपा से वकीला बेगम तथा निर्दलीय अंशु देवी, अरशद, मो. इदरीश, नवबहार, नूरआलम, पकंज कुमार, पवन, प्रमोद, भीष्म सिंह, महेश, रविंद्र कुमार, लता देवी, विनोद, शौराज, सचिन, मौ. सुहेल सहित 20 नामांकन सही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर नगर पंचायत से बसपा से अरुण कुमार, सपा से नीरज अरोरा, निषाद पार्टी से जगबीर सिंह, भाजपा से सोमनाथ तथा निर्दलीय सुशील कुमार, वेदरमन प्रकाश, रणधीर, संजय, वेदप्रकाश, चमन सिंह, चंपक साधु, सुनीता रानी, शकुंतला, भगवत राय, चमन सिंह के नामांकन सही मिले हैं।
परीक्षितगढ़ नगर पंचायत से भाजपा से अमित मोहन टीपू, सपा से संदीप कुमार, बसपा से हिटलर त्यागी निर्दलीय विनिता के नामांकन सही मिले।
किठौर नगर पंचायत से कांग्रेस से सोना, बसपा से नाविद चौहान, सपा से रखशिंदा परवीन तथा निर्दलीय अंजुम, नाजिया, रिजवाना, रिहाना, शगुफ्ता, शाहना परवीन, हसीबरी के नामांकन सही मिले।
फलावदा नगर पंचायत से भाजपा से अशोक कुमार, कांग्रेस से समद, सपा से वकील तथा निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल समद, अनुज कुमार, आयशा, नय्यर आलम, प्रेमचंद, युसूफ, रितुराज, विनोद के नामांकन सही पाए गए।
शाहजहांपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से आयशा बेगम, बसपा से राना बेगम, सपा से यास्मीन, आम आदमी पार्टी से शादमा तथा निर्दलीय के रुप में अजरा, अनिता, आयशा, कुसुम, रवाबर खानम, खेरुनिशा, जाकिया, नाजरा, फरजाना बेगम, शहजादी, सायरा, शाहना बेगम, सदफ मोईन, सायरा खानम के नामांकन सही मिले।


वोटरों को लुभाने के प्रयास शुरू
मवाना। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने तथा वार्ड प्रत्याशियों ने मतदाताओं की ओर अपना रुख कर दिया है। अब समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने जनसंपर्क करने के साथ मतदाताओं को प्रचार सामग्री बांटनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed