{"_id":"5a0219604f1c1bd9538bbb06","slug":"15100871042015-13-12-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-- खिवाई में 15, हर्रा 13, करनावल में 12 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-- खिवाई में 15, हर्रा 13, करनावल में 12 दावेदार
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए खिवाई में 15, हर्रा में 13 और करनावल में 13 दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
नगर पंचायत खिवाई, हर्रा और करनावल में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशियों ने खिवाई नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। वहीं हर्रा में 13 महिला प्रत्याशियों और जिले की संवेदनशील नगर पंचायत करनावल में कुल 12 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। तीनों नगर पंचायतों में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है।
निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने दिन भर अपने आवास पर समर्थकों को एकत्र कर चुनावी चर्चा की। पहली बार नगर पंचायत बनी खिवाई में चुनाव को लेकर उत्साह भरा माहौल है। ऐसे में चेयरमैन पद के लिए दावेदारों की लंबी कतार है। खिवाई में सपा से बुशरा, भाजपा से सविता, बसपा से सबीला, कांग्रेस से सायरा ने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों में अफसाना, सन्नो, रंगीला, मिजरा, कमलेश, रेखा, मोहसीना, आसमा, शमीम, शहनाज, नसीम हैं। जबकि हर्रा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सपा से हुसनो, रामी उर्फ रानी आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार है। वहीं, अन्य में गुलशन जहां, शबाना, समरजहां, स्वादेकीन, अफसाना, सम्मो, कोसर, गुलशन, अनीशा, रूकईया, मुन्नी बेगम ने नामांकन किया है। करनावल नगर पंचायत का चुनाव संवेदनशील माना जाता रहा है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बिमला ने पर्चा भरा है। जबकि अन्य में ब्रजपाल, सुभाष, सुमित्रा, पुष्पा, सतीश, धर्मपाल, सीमा, सोहनबीरी, मनीष, मुकेश और सतपाल ने नामांकन किया है। करनावल में सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। जबकि हर्रा और खिवाई में महिला वर्ग के लिए अध्यक्ष पद की सीट आरक्षित है।