फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नामांकन होते ही एक दूसरे को मनाने की कवायद शुरू।

नामांकन होते ही एक दूसरे को मनाने की कवायद शुरू।

Wed, 08 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
नामांकन होते ही एक दूसरे को मनाने की कवायद शुरू।
बहसूमा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 21 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्थिति साफ हो गई। हालांकि नौ नवंबर को नाम वापसी के बाद ही कुल दावेदारों की संख्या सामने आएगी। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशियों ने पार्टी सिंबल से लड़ने वाले प्रत्याशियों की नींद उड़ा रखी है। कस्बे में 22 नवंबर हो होने वाले मतदान के लिए छह मतदेय स्थल नवजीवन इंटर कालेज, नगर पंचायत, इस्लामिया मदरसा, प्राथमिक विद्यालय एक व दो तथा मंगल बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय बनाए गए हैं। कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पंचायत के होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों में एक दूसरे को रूठने मनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रताप सिंह चौहान, बसपा से फुलजंहा व सपा से वकीला बेगम प्रत्याशी हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी विनोद चाहल, रविंद्र नागर, डा. पवन गोयल, मो. सुहेल, अरशद अहमद, भीष्म शर्मा, सचिन अग्रवाल, मो. इदरीश, शौराज जाटव, महेश जाटव, नवबहार निराला, पंकज गर्ग, विनोद जाटव, लता देवी, नूरआलम समेत 21 प्रत्याशी हैं। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के चुनाव में पार्टी सिंबल से अधिक व्यक्तिगत छवि महत्व रखती है। उधर प्रत्याशियों ने चुनाव कार्यालय भी खोलने शुरू कर दिए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी विनोद चाहल ने मंगलवार को मोहल्ला चोकट्टा में चुनाव कार्यालय शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed