फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी का समापन।

शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी का समापन।

Sat, 16 Sep 2017 08:15 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी का समापन।
मवाना। शहीद चंद्रभान स्मारक समिति के तत्वावधान में चल रही शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी के समापन समारोह में दुकानदारों और समाजसेवियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में समिति अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस, सचिव गजेंद्रपाल सिंह आदि ने प्रदर्शनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर समिति ने योगेंद्र गोयल, मो. महताब, इरशाद अली आदि के साथ ही प्रदर्शनी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, कोषाध्यक्ष मौ. असलम, कुमार मनीष अक्स आदि उपस्थित थे।

हिंदी के महत्व की जानकारी दी
मवाना। रुद्रा इस्टीट्यूट में हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में बीजेएमसी विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार मुख्य वक्ता मेरठ कॅालेज के पूर्व प्रोफेसर एवं हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. संतोष कुमार गौड़ ने छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस तरह से आजादी से पूर्व अंग्रेजों ने अंग्रेजी भाषा को हिंदुस्तानियों पर थोपकर हिंदी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हिंदी हिंदुस्तान की संस्कृति है। डा. गौड़ ने छात्रों को हिंदी भाषा की विशेषताओं एवं उपलब्धियों को बताया। इसके साथ-साथ हिंदी पत्रकारिता में छात्रों के बेहतर भविष्य की संभावना की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में बीजेएमसी के छात्रों के अतिरिक्त अन्य विषय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने मुख्य अतिथि द्वारा कही गई बातों को ध्यान पूर्वक सुना और बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट से हिंदी भाषा को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की प्राचार्या डा. उर्मिला मोरल एवं निदेशक डा. गौरव कौशिक ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीजेएमसी विभागाध्यक्ष यतिन राय कक्कड़, प्रवीण चौहान, अभिजीत चटर्जी, शिवाली चौधरी, निधि स्वामी समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। संचालन रश्मि सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed