{"_id":"59bc4a0e4f1c1bb4688b4e17","slug":"15055119781-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिको की हको की लडाई लड़ेगी रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिको की हको की लडाई लड़ेगी रालोद
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला में रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का स्वागत
फोटो समाचार---------
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
रालोद के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ता संजय पनवाड़ी के नेतृत्व में कस्बे में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए कर्नल ब्रह्मपाल ने कहा कि सरकार का रवैया पूर्व सैनिकों के प्रति नकारात्मक रहा है। वन रैंक वन पेंशन की विसगंतियों को दूर नही किया गया। युवा अवस्था में रिटायर्ड हजारों पूर्व सैनिक रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रालोद की ओर से प्रदेश भर में सैनिक प्रकोष्ठ तैयार किया जा रहा है। इसमें अर्ध सैनिक बलों, पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया जायेगा। इसी मंच के माध्यम से पूर्व सैनिकों के हकों की लडाई लड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार शहीद ग्राम विकास योजना शहीदों के नाम से चलाए और शहीद परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। शहीदों के लिए शहीद मुआवजा नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि शहीदों के हक के लिए रालोद हर लडाई लडे़गा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर बागपत के काठा गांव में हुए दर्दनाक नाव हादसे में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, सीपी सिंह, अखिल चौधरी, विकास, रतन सिंह, राजेन्द्र सिंह, ब्रहम्पाल, वीरसैन, प्रवीन आदि मौजूद रहे।