{"_id":"59b99f884f1c1b37688b46d1","slug":"15053372483-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारिक तानो से परेशान महिला नींद की गोली खाकर ट्रैन के सामने दौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारिक तानो से परेशान महिला नींद की गोली खाकर ट्रैन के सामने दौड़ी
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के नौ साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर परिजन मारते थे ताने
मटौर गांव के ग्रामीणों ने आत्महत्या करने पहुंची महिला को बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
शादी के नौ साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर परिवार के लोगों के ताने सुन-सुनकर परेशान महिला ने बुधवार को आत्महत्या का प्रयास किया। महिला नींद की गोलियां खाने के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे दौड़ पड़ी। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के पास सुसाइड नोट भी मिला। बाद में परिजन उसे ले गए।
मोदीनगर निवासी एक महिला की शादी नौ साल पहले दौराला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। नौ साल बाद भी बच्चा नहीं होने वह परेशान रहती थी। बुधवार सुबह महिला ने घर में रखी नींद की गोलियां खाई और दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मटौर गांव के पास पहुंच गई। इसी दौरान खतौली की ओर से एक ट्रेन आ रही थी। ट्रेन देख महिला रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगी। ग्रामीणों ने दौड़कर महिला की जान बचाई और सूचना दौराला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने घटना की जानकारी ली। महिला को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने ससुरालियों पर बच्चा न होने पर ताने मारने की बात लिखी। सूचना पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे और उपचार के बाद साथ ले गए।