फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में पांडुशिला रोड पर महाराजा अग्रैसन द्वार निर्माण को लेकर जैन समाज में रोष

सरधना में पांडुशिला रोड पर महाराजा अग्रैसन द्वार निर्माण को लेकर जैन समाज में रोष

Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
सरधना में पांडुशिला रोड पर महाराजा अग्रैसन द्वार निर्माण को लेकर जैन समाज में रोष
रोके बाद भी ठेकेदार दोबारा शुरू कराया निर्माण, पालिका कर्मियों ने जेसीबी से तोड़ा द्वार
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों ने पालिका पर गलत तरीके से निर्माण कराने का लगाया आरोप
सरधना।
नगर पालिका द्वारा पांडुशिला रोड पर बनवाए जा रहे अग्रसेन द्वार के निर्माण पर रोक के बाद भी काम शुरू होने पर बृहस्पतिवार को जैन समाज के लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने निर्माण कार्य बंद करा मजदूरों को भगा दिया। ठेकेदार को भी खरी खोटी सुनाई। इसके बाद लोगों ने द्वार निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। सूचना पर एसएसआई भरतलाल शाह मौके पर पहुंचे। लेकिन लोगों ने उनकी भी एक न सुनी। बाद में पालिका लिपिक विपिन और मनोज ने जेसीबी मंगाकर निर्माण को ध्वस्त कराया।
नगर पालिका द्वारा पांडुशिला रोड पर अग्रसेन द्वार का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस पर जैन समाज के लोगों ने उस मार्ग पर भगवान महावीर जी का धार्मिक स्थल होने की बात कहकर निर्माण का विरोध किया। दीपक निराला समेत जैन समाज के कई लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। इस पर अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बावजूद ठेकेदार ने बृहस्पतिवार को दोबारा निर्माण शुरू करा दिया। इस पर जैन समाज के लोग भड़क गए।
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों का कहना था कि पांडुशिला रोड पर भगवान महावीर जी की प्रतिमा लगी है। उस जगह पर भगवान अग्रसेन द्वार का निर्माण कराने के लिए बीते साल दिसंबर में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया। एक माह पूर्व ठेकेदार ने निर्माण शुरू कराया तो जैन समाज के लोगों ने विरोध किया था। लोगों ने कहा कि पांडुशिला रोड पर भगवान महावीर द्वार का निर्माण ही होगा। अग्रसेन द्वार का निर्माण हुआ तो बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर ऋषभ जैन, सौरभ जैन, पंकज टाली, राहुल, दीपक निराला समेत जैन समाज के लोग मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाये रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना विवाद नहीं कराया कोई निर्माण
नगर पालिका द्वारा कोई ऐसा निर्माण अभी तक नहीं कराया गया, जिसको लेकर कोई विवाद न खडा हुआ हो। चाहे मोहल्ला भाटवाडा स्थित पार्क के नामकरण का मामला हो या दौराला रोड पर पीडब्लूडी विभाग की जमीन में बहुद्देशीय चबूतरे का निर्माण रहा हो। वहीं पालिका क्षेत्र में सैकड़ों बीघा नजूल की संपत्ति और तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे हुए, लेकिन पालिका ने नोटिस जारी कर कार्रवाई से इतिश्री कर ली। यह भी मामला विवादों में घिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed