फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर पटरी पर हो सकता हैं बडा हादसा-मिट्टी कटान के साथ पटरी की रेलिंग जमीन में धंसी

गंगनहर पटरी पर हो सकता हैं बडा हादसा-मिट्टी कटान के साथ पटरी की रेलिंग जमीन में धंसी

Mon, 04 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर हो सकता हैं बडा हादसा-मिट्टी कटान के साथ पटरी की रेलिंग जमीन में धंसी
सरधना। बरसात के चलते गंगनहर पटरी पर कटान होने से हाल ही में बनी सड़क टूटने लगी है। इतना ही नहीं गंगनहर की तरफ बनी दीवार भी धंसने लगी है। इतना ही नहीं वह कई स्थानों पर गंगनहर में समा गई है। इसके चलते यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से इसे दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हरिद्वार-मंगलौर से मुरादनगर तक गंगनहर पटरी पर चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग निर्माण कराया गया। इस पर एक तरफ दीवार का निर्माण कराया गया ताकि कोई वाहन गंगनहर में न गिर जाए। हालांकि निर्माण के दौरान ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने उसकी गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी। यह दीवार निर्माण के दौरान ही कई जगह से टूट गई थी। उसकी ठेकेदार ने मरम्मत करा दी थी। अब बरसात में दीवार फिर से जमीन में धंसने के साथ कई जगह गंगनहर में समा चुकी है। बारिश के पानी से सड़क किनारे मिट्टी का कटान बढ़ गया है। इससे मार्ग बदहाल होने लगा है। सड़क का चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। ग्राम अटेरना, मानपुरी, सलावा, मेहरमती मीणा आदि के ग्रामीणों का कहना है कि यदि सिंचाई विभाग और पीडब्लूडी ने इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं वाहन गंगनहर में समा सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। सिंचाई विभाग और पीडब्लूडी अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed