फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाल सीएम के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन।

बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाल सीएम के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन।

Mon, 04 Sep 2017 06:43 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाल सीएम के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन।
मवाना।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं बसपा नेता योगेश वर्मा ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला तथा सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्राम मवाना खुर्द एवं गेसूपुर में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने, परीक्षितगढ़ में हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ गंभीर धारा अंतर्गत कार्रवाई किए जाने के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। वहीं, उन्होंनेे 18 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मेरठ में प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
हस्तिनापुर रोड स्थित आशीर्वाद मंडप में बसपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। यहां सीएम के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि गांव गेसूपुर में बीती 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर काला तेल डाला तथा खंडित कर दी थी। उस समय लिये फैसले के अनुसार न तो अभी तक प्रतिमा बदली गई है और न ही दर्ज मुकदमें खत्म किए गए हैं। जिससे जनपद के बाबा साहब के अनुयायिओं में रोष है।
विज्ञापन

वहीं, मवाना खुर्द में बाबा साहब की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था। इस मामले में दोनों ओर से मुकदमें दर्ज हैं। दलितों पर झूठा मुकदमा दर्ज हुआ है। दलितों पर दबाव बनाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, परीक्षितगढ़ में हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज किए गए। जिसमें 90 फीसदी लोगों को गलत तरीके से नामजद किया तथा सैकड़ों अज्ञात में दिखाकर पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र तथा जनपद मेरठ में कानून व्यवस्था खराब चल रही है। जातिवाद को देखते हुए भेदभाव किया जा रहा है। ज्ञापन में उपरोक्त सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शीघ्र इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर दलित एवं अल्पसंख्यक समाज द्वारा विवश होकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इससे पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 सितंबर को बहन मायावती मेरठ में परतापुर बाईपास पर महारैली करेंगी। बताया कि हस्तिनापुर विस क्षेत्र से 15 हजार कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक योगेश वर्मा, कोर्डिनेटर डा. पुरुषोत्तम, सतपाल पेपला, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, आतिर रिजवी, अरुण कुमार, कुलदीप, विष्णुदत्त, देवीदास, अजय सागर, अनुज जाटव, पवन, लवकुश, दिनेश, शमीम अहमद, डा. मानवेंद्र प्रताप खटीक, अरुण कुमार, अरुण चेयरमैन, हिटलर त्यागी, आतिर रिजवी, आकाश गुर्जर, हमजा अली, कुलदीप गुर्जर, विष्णुदत्त, देवीदास गौतम, सूरजपाल, धर्मेंद्र जाटव, रबनवाज प्रधान, सलीम खजूरी, अजय सागर, अनुज जाटव, दिनेश, प्रदीप, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पूर्व विधायक के नेतृत्व में जुलूस निकाला
बसपा प्रमुख की 18 सितंबर को मेरठ में प्रस्तावित रैली में पहुंचने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed