{"_id":"59abfd3e4f1c1b1d278b50cd","slug":"150444372118-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के निकट ही लगा रहा जाम। पुलिस ने नहीं दिया ध्यान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के निकट ही लगा रहा जाम। पुलिस ने नहीं दिया ध्यान।
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर में मुख्य मार्ग पर लगने वाला जाम लोगों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। रविवार को थाने के निकट घंटों जाम लगा रहा। इसके बावजूद पुलिस ने इस ओर ध्यान देना गवारा नहीं किया। इसके चलते वाहन घंटों तक जाम के कारण रेंगते रहे।
उल्लेखनीय है कि मवाना नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या स्थायी हो चुकी है। सड़क किनारे खड़ी ठेली, ई रिक्शा की बाढ़ तथा अवैध रूप से संचालित थ्रीव्हीलर जाम की समस्या को और अधिक विकट बना रहे हैं। ई रिक्शा और थ्रीव्हीलर में जहां तहां सड़क से खड़ा कर सवारी चढ़ाने और उतारने से समस्या बढ़ जाती है। वहीं, सड़क किनारे खड़ी ठेली के कारण फुटपाथ पर पैदल चलने वालाें को जगह नहीं मिल पाती है।
कुछ दिन पहले ही पुलिस ने लगभग 50 ठेली वालों के चालान काटे थे। इसके बाद पुलिस ने इतिश्री कर ली। इन चालान काटने का कोई असर जाम पर नहीं दिखाया दिया है। रविवार को थाने से चंद कदम की दूर स्थित तहसील तिराहे पर दुपहर में घंटों जाम लगा रहा। किसी पुलिसकर्मी ने थाने से बाहर निकलकर जाम खुलवाने का प्रयास तक नहीं किया। जिस कारण लोग गर्मी और तपती धूप में जाम में फंसे रहे तथा वाहन रेंगते रहे। जाम के संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।