फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाकियू के तहसील अध्यक्ष ने बीडीओ और ग्राम प्रधान पर लगाया दंबगों को जोहडों पर अवैध कब्जे कराने का आरोप लगाया है।

भाकियू के तहसील अध्यक्ष ने बीडीओ और ग्राम प्रधान पर लगाया दंबगों को जोहडों पर अवैध कब्जे कराने का आरोप लगाया है।

Sun, 03 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
भाकियू के तहसील अध्यक्ष ने बीडीओ और ग्राम प्रधान पर लगाया दंबगों को जोहडों पर अवैध कब्जे कराने का आरोप लगाया है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष नरेश चौधरी ने गांव मुबारिकपुर में बीडीओ व प्रधान पर अवैध वसूली कर जोहडों पर दबंगों को कब्जा कराने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया है।
तहसील अध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा है कि जोहड़ के एक ओर कुछ लोगों से रुपया लेकर जेसीबी मशीन नहीं चलवाई। इनके द्वारा किए गए कब्जे को ज्यों का त्यों रहने दिया। वहीं दूसरी ओर गरीब बस्ती के लोगों की ओर जेसीबी मशीन चलवाकर 20 फीट गहरी खाई खुदवा दी है। खाई में लोगों के पशु गिरे तो उनकी मौत हो जाएगी। उन्होंने अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शौ सिंह का कहना है कि आरोप निराधार है। उन्होंने जोहड़ के चारों सफाई कराई है। लखनऊ से आई टीम ने जहां तक निशान लगाए थे, वहां तक सफाई कराई गई है। अधिकारी मामले की जांच करा लें। एसडीएम का कहना है कि शिकायत उनको मिली है। उनके द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed