फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सडक हादसे में एक बच्चे की मौत दो बच्चे घायल

सडक हादसे में एक बच्चे की मौत दो बच्चे घायल

Sun, 03 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
सडक हादसे में एक बच्चे की मौत दो बच्चे घायल
सकौती केे पास हादसा, बीमार बच्चों को डाक्टर के पास ले जा रहे थे दंपति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
हाईवे स्थित सकौती गांव के सामने कार की टक्कर से ठेले पर सवार एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बच्चे के पिता ने थाने पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के नंगली साधारण गांव में डेरा डालकर धुधलिए परिवार रह रहे हैं। इन्हीं के बीच काशी का परिवार भी रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। देर रात उसका बच्चा साहिल (8), सोहित (6) व बेटी आरती (4) को बुखार हो गया। शनिवार दोपहर काशी पत्नी गीता व बच्चों को ठेले में बैठाकर डाक्टर के पास ले जा रहा था। सकौती रेलवे स्टेशन के सामने मेरठ से खतौली की ओर जा रही स्विफ्ट कार के चालक दिल्ली राणा विहार निवासी चंद्रमोहन ने ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में साहिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में काशी व उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे टोल एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को पास के निजी असपताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा है। एसओ दौराला धर्मेद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed