फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में शुक्रवार की रात में हुई झमाझम बारिश

सरधना में शुक्रवार की रात में हुई झमाझम बारिश

Sun, 03 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
सरधना में शुक्रवार की रात में हुई झमाझम बारिश
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात झमाझम बारिश से नाले चोक हो गए। इससे बरसात का पानी सड़कों पर भर गया। नालों का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। शनिवार को सड़कों पर जलभराव व कीचड़ के बीच होकर लोगों को गुजरना पड़ा। ईद की नमाज के लिए ईदगाह पहुंचने में लोगों को परेशानी हुई। सरधना नगर के साथ देेहात क्षेत्र के पाली व खेड़ा और अलीपुर में हालत ज्यादा खराब हैं। यहां लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। कपसाड़ में शुक्रवार शाम छत गिरने से हुए हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


छत, दीवारें गिरी, बिजली पोल धराशायी
सरधना। नगर में शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश के कारण कई जगहों पर विद्युत पोल गिर गए। झिटकरी, अटेरना, मोहल्ला तहसील रोड व कहारान में मकान की छत व दीवारें भी गिर गईं। इस दौरान अलीपुर में तालाब का पानी लोगों के घरों में अंदर तक जा घुसा। कालंद के निकट 33/11 विद्युत लाइन के कई पोल गिर गये। झिटकरी में बिन्नु पुत्र श्यामलाल के मकान की छत गिर गई। मोहल्ला कहारान में नरेश पुत्र दिलवार के मकान की छत गिर गई। अटेरना में भी सतवीर के मकान की दीवार गिर गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात इसी तरह से जारी रही तो काफी नुकसान हो सकता है। जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। वहीं मोहल्ला तहसील रोड सुलेमानशाह निवासी दानिश पुत्र मास्टर रसीद का मकान शुक्रवार रात बारिश से गिर गया। दानिश ने तहसील के अधिकारियों से मकान गिरने पर मुआवजे की मांग की हैं।
विज्ञापन


फोटो============
समौली व जलालपुर में चार कच्चे मकान गिरे
दौराला। शुक्रवार देररात हुई तेज बारिश से क्षेत्र के समौली व जलालपुर गांव में चार कच्चे मकान गिर गए। इससे लोगों का लाखों रुपये का सामान मलबे में दब गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। पिछले दो दिनो से हो रही बारिश से गांवों में जलभराव हो गया है। क्षेत्र के समौली गांव निवासी मजदूर रामकुमार, किलोराम और फरमान के कच्चे मकानों की छत बीती रात तेज आवाज के साथ गिर गई। वहीं लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी नत्थु कश्यप के भी कच्चे मकान के एक कमरे की छत गिर गई। आनन-फानन ग्रामीण एकत्र हुए और मलबा हटाया। गनीमत रही कि किसी भी हादसे में कोई घायल नही हुआ। किलोराम के मकान के पास उसके पड़ोसी धारा की एक वैन कार खड़ी थी जो मलबे में दब गई। इसके अलावा पीड़ितों का घर का सामान भी दब गया। पीड़ितों ने लाखों रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मकानों की छत गिरी, एक भैंस मरी
फलावदा। कस्बा व आसपास के गांवों में मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से तीन मकानों की छत गिर गई। इसमें एक पशु की दबकर मौत भी हो गई। मकान गिरने से करीब तीन लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम खाता निवासी दल सिंह पुत्र छत्ता सिंह का मकान बारिश के कारण शुक्रवार रात गिर गया। इससे मकान में बंधी एक भैंस की मौत हो गई और एक पशु गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग के पटवारी ने जांच पड़ताल कर पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर कस्बे के मोहल्ला ऊंचा निवासी रियाजुद्दीन पुत्र शाहबुद्दीन का कच्चा मकान गिरने से चारपाई, संदूक, बर्तन आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित का कहना था कि उसको करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मोहल्ला कानी पट्टी निवासी शाहरुख पुत्र बशीर का कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने से उसका फ्रीज, संदूक, अलमारी, ड्रेसिंग आदि करीब 50 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

बिजली गिरी, विद्युत उपकरण फुंके
खरखौदा। मोहल्ला खड़खड़ियान में शुक्रवार रात हनुमान मंदिर के पीछे लगे विद्युत पोल पर बिजली गिर गई। इसमें भारत पुत्र अशोक त्यागी के घर में लगे इंवर्टर, बैट्री, सीमा अग्रवाल के घर में टीवी, चार्जर, मोबाइल, राजेंद्र गुप्ता के घर में सीएफएल व अन्य सामान, सुभाष चंद्र त्यागी के घर में टीवी और बाल किशन का घर के बाहर लगा विद्युत मीटर व अन्य सामान फुंक गया।

बारिश में मकान गिरा
खरखौदा। कैली गांव में राजेंद्र का मकान है। शुक्रवार रात राजेंद्र अपने बेटे बंटी के साथ सोया हुआ था। करीब एक बजे मकान की छत से पानी गिरने लगा। छत के नीचे सो रहे बंटी के पिता राजेंद्र, उसकी मां, उसकी पत्नी व उसका एक बेटा जाग गए। अचानक छत की एक कड़ी टूट गई। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य मकान से बाहर निकल गए। कुछ समय बाद ही मकान की छत भरभराकर गिर गई। लोगों का कहना है कि यदि कुछ देर हो जाती तो परिवार सभी सदस्य हादसे का शिकार हो जाते।


कमरे की छत गिरी, सामान दबा
जानीखुर्द। गांव नेक में बारिश से एक मकान में कमरे की छत गिर गई। इससे मलबे में सामान दब गया। गांव निवासी कुसलम पुत्र रहीम शुक्रवार रात एक कमरे में परिवार समेत सो रहा था। रात में तेज बारिश के चलते अचानक बगल वाले कमरे की छत गिर गई। छत के मलबे में कमरे में रखा समान दब गया। कुसलम के अनुसार छत गिरने से करीब 40 हजार रुपये का समान क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed