फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बडा रेल हादसा टला, हवा में खडे ट्रैक से दौडती रही ट्रैने

बडा रेल हादसा टला, हवा में खडे ट्रैक से दौडती रही ट्रैने

Sun, 03 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
बडा रेल हादसा टला, हवा में खडे ट्रैक से दौडती रही ट्रैने
मिट्टी का कटान होने से बैठ गया गांव दादरी स्थित अंडर पास
विज्ञापन

खरखौदा।
शुक्रवार रात में भारी बरसात से मिट्टी कटान के चलते मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गांव दादरी स्थित अंडर पास बैठ गया। इससे रेलवे ट्रैक हवा में टंग गया। मामले की जानकारी नहीं होने पर शुक्रवार रात राज्य रानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेेन उससे गुजर गईं। सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने हापुड़ कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद ट्रैक दुरुस्त किया गया।
बृहस्पतिवार व शुक्रवार दो दिन से क्षेत्र में भारी बरसात हो रही है। इससे मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर फाटक नंबर 42 सी पर गांव दादरी के लिये बने अंडर पास की मिट्टी का कटान हो गया। अंडरपास में जलभराव से उसके पिलर बैठ गये। इससे रेलवे ट्रैक हवा में लटक गया। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे उसी ट्रैक से सहारनपुर से लखनऊ जा रही नौचंदी एक्सप्रेस, तडके 5.30 राज्य रानी एक्सप्रेस गुजर गईं। शनिवर सुबह गांव दादरी के लोगों वहां गुजरे तो उन्हें जानकारी हुई। ग्रामीणों ने हापुड़ रेलवे कंट्रोल रूम को दी। तुरंत हापुड़ से मौके पर टीम पहुंची। सुबह 6.30 बजे मेरठ से खुर्जा जाने वाली 54420 केएम भी वहां पहुंच गई। उसे रोककर करीब एक घंटा काम करने के बाद उसे पास किया गया। खरखौदा स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि वह अंडरपास उसके क्षेत्र में नहीं आता है।सुबह केएम रास्ते में ही करीब एक घंटे तक खड़ी रही थी।
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा
अंडरपास बैठने के बाद रात में दो एक्सप्रेस गाडियां भगवान भरोसे ही वहां से गुजर गईं। यदि ट्रैक टूट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हापुड़ से मेरठ के बीच बने सभी अंडरपास का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इससे अंडरपास में जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों को वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएचई वायर खराब होने से रेल मार्ग बाधित
कई ट्रेनों को दौराला, पाबली और कैंट स्टेशन पर रोका गया
फोटो
दौराला। मेरठ-सहारनपुर रेलमार्ग पर दादरी गांव के पास शनिवार दोपहर ओएचई वायर में खराबी होने के कारण एक घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा। मेरठ से पहुंची टीम ने वायर की खराबी को ठीक किया, जिसके बाद ट्रैक फिर से सुचारु किया गया। इस दौरान कई ट्रेनों को दौराला, पाबली और कैंट स्टेशन पर रोकना पड़ा।

सकौती रेलवे स्टेशन के पास दादरी गांव में शनिवार दोपहर लगभग दो बजे ट्रैक के ऊपर लगे ओएचई वायर में कुछ खराबी हो गई। इस पर अधिकारियों ने ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनें को रोक दिया और मेरठ से ओएचई वायर को ठीक करने के लिए टीम पहुंची। टीम ने खराब ओएचई वायर को ठीक किया, जिसमें लगभग एक घंटे का समय लगा। इस दौरान दौराला रेलवे स्टेशन पर ओखा-हरिद्वार ट्रेन, पाबली खास स्टेशन पर इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस और मेरठ कैंट स्टेशन पर नई दिल्ली-हरिद्वार ट्रेन को रोकना पड़ा। दौराला स्टेशन मास्टर शनि कुमार ने बताया कि खराबी ठीक होने के बाद ट्रेनों को रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed