{"_id":"59aac6f14f1c1beb278b4e92","slug":"150436428318-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला हाईवे पर एनआरआई से मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला हाईवे पर एनआरआई से मारपीट, फायरिंग
Updated Sat, 02 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
दौराला।
गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहे कार सवार एक एनआरआई से बाइक सवार चार युवकों ने रोककर मारपीट की और पिस्टल से फायरिंग करने का प्रयास किया। गनीमत रही की पिस्टल से फायर नहीं हुआ। इस पर एनआरआई ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी देकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
गाजियाबाद की ओम विहार निवासी नासिर काजमी सऊदी अरब में टूरिज्म का काम करता है। बताया कि वह छुट्टी होने के कारण गाजियाबाद आया हुआ था। वह शुक्रवार देर रात कार में सवार होकर अपनी बहन के पास मुजफ्फरनगर जा रहा था। वह हाईवे पर सिवाया टोल से आगे निकला तो पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने कार के शीशे पर अंडे फेंक दिए। इस पर कार की रफ्तार धीमी की तो बदमाशों ने शीशा तोड़कर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार से नीचे उतार कर उससे मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश ने उस पर पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया मगर नाकाम रहा। इसके बाद नासिर शोर मचाता हुआ हाईवे की ओर भागा। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पहुंची ने पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने सकौती पुलिस चौकी पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। नासिर ने बताया कि बदमाशों ने लूटपाट नहीं की और न ही उसकी किसी से दुश्मनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मुख्य बातें
बाइक सवार चार युवकों ने कार रोककर की मारपीट
पीड़ित ने दी सकौती चौकी पर दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच