फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाल मूर्ति विसर्जन किया गया।

भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाल मूर्ति विसर्जन किया गया।

Sat, 02 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाल मूर्ति विसर्जन किया गया।
मवाना। प्रीतनगर से भक्तों द्वारा शनिवार को गणपति की शोभायात्रा निकालकर मूर्ति नहर में विसर्जित की गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए तथा भक्ति गीतों पर नृत्य करते चल रहे थे। प्रीतनगर निवासी मनीष खन्ना, स्वाति, राजेश, नीलम खन्ना, संदीप, शशि तथा अशोक शर्मा एवं रीता शर्मा ने मिलकर भगवान गणपति की 10 दिन तक पूजा करने के उपरांत शनिवार को विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने नहर कुड़ी की झाल पर मूर्ति का विसर्जन किया। यहां संजय, विपुल, कुंज, शौर्य, दैविक, अदिति, दृष्टि, प्राची, मोनू, नोनू, तनु, अविरल, मैत्रेयी, उत्कर्ष, मोनिता, संगीता, राहुल, अमित आदि थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान तनाव
शोभायात्रा के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शोभायात्रा मिल के नब्बे क्वार्टर के पास पहुंची तो एक बाइक सवार को किसी श्रद्धालु का हाथ लग गया। इसको लेकर तनातनी और मारपीट की नौबत आ गई। जिस पर बाइक सवार गोली मारने की धमकी देते हुए चला गया। इस पर श्रद्धालुओं ने 100 नंबर को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को समझा-बुझाकर शांत किया तथा मूर्ति का विसर्जन कराया।
विज्ञापन

पानी दूषित करने में कसर नहीं छोड़ी
लाख कोशिशों के बावजूद तमाम नदियों को स्वच्छ रखने की ओर लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। श्रद्धालु शनिवार को यहां मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे तो कुछ श्रद्धालु प्रयुक्त हुई पूजन सामग्री, सूखे फूल, राख, धार्मिक पुस्तकें आदि लेकर भी पहुंचे। उन्होंने इन्हें नहर में प्रवाहित कर पानी को प्रदूषित करने में कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed