{"_id":"59aabe7f4f1c1b46738b4dd2","slug":"150436212116-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार की रातभर हुई बारिश से शनिवार की सुबह तक कई मोहल्लों में भरा रहा पानी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार की रातभर हुई बारिश से शनिवार की सुबह तक कई मोहल्लों में भरा रहा पानी।
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। बीती बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार रात में भी जारी रही। जिससे शनिवार सुबह तक कई मोहल्लों के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। वहीं, गांव निलौहा में एक मकान गिर गया तथा दो मकानों की दीवारें ढह गईं।
बारिश का दौर शुक्रवार रात में भी जारी रहा। इससे तेलियों वाला कुआं, चौहान चौक की कई गलियों में रातभर जलभराव रहा। शनिवार सुबह बारिश रुकने पर ही जलभराव से निजात मिल सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, फलावदा रोड स्थित वार्ड 12 और मोहल्ला काबली गेट में तालाब लबालब होने तथा जल निकासी नहीं होने से कई मोहल्लों में पूरे दिन जलभराव रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। पानी की निकासी के लिए नगर पालिका की ओर से जेनरेटर चलाकर जल निकासी शुरू कराई गई। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, गांव निलौहा में बारिश से सुनील पुत्र बलदेव का मकान गिर गया। वहीं, सुभाष पुत्र रामस्वरूप तथा रफीक के मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में आकर घायल नहीं हुआ।