फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगा में जल स्तर बढा।

गंगा में जल स्तर बढा।

Sat, 02 Sep 2017 07:07 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
गंगा में जल स्तर बढा।
दो दिन से लगातार हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी
विज्ञापन

विधायक और अफसरों से तटबंध की मरम्मत कराए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर।
कई दिन से मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। पानी के बहाव में आई तेजी से हरिपुर गांवड़ी के समीप गंगा के तेज कटान से तटबंध टूट गया। इससे गंगा का पानी निकलकर आसपास के गांवों के खेतों में पहुंच गया है। इससे किसानों की गन्ना, धान और चारे की फसलों को नुकसान होने की प्रबल आशंका हो गई है। इससे किसान परेशान होने लगे हैं।
बिजनौर बैराज पर 99 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा था। वहीं, यहां क्षेत्र में दो दिन से हो रही बरसात से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि से गंगा के निकट के किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को भी सूचना दी। उन्होंने कटान रोकने के लिए कार्य किए जाने की मांग की। बूढ़ी गंगा समेत कई नदियां गंगा से मिल रही हैं। इससे खादर क्षेत्र में गंगा के आसपास के गांवों के किसानों को फिर परेशानी दिखने लगी है। ग्राम बधुवा, खेड़ी कलां, रठौरा कलां और सिरजेपुर के किसानों का कहना है कि अब उनकी धान की फसल अच्च्छी है। उनमें बाल आने लगी हैं। यदि अब गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है तो उससे फसलें बर्बाद हो जाएंगी। खेड़ी कलां निवासी प्रदीप मान का कहना है कि डेढ़ माह से गंगा का कटान रोकने के लिए क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने प्रदेश सरकार से बजट पास कराकर फतेहपुर प्रेम से उत्तर और दक्षिण दिशा में गंगा किनारे बल्ली और बोरे लगाकर कटान पर रोक लगाई थी। जिससे किसानों को काफी लाभ हुआ था परन्तु दो दिन से लगातार हो रही बरसात से गंगा का कटान तेज हो गया है। जिससे हरिपुर गांवड़ी के पास कटान से तटबंध टूट गया। जिससे पानी निकलकर जंगल में भरने लगा है। इस मामले में ग्रामीणों ने विधायक दिनेश खटीक को अवगत कराया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भेजकर कटान रोकने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे किसानों की परेशानी दूर होगी। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। वे कटान रोकने का कार्य करेंगे। वहीं, क्षेत्र में दो दिन से हो रही लगातार बरसात से कस्बे में तीन स्थानों पर कई वृक्ष टूटकर गिर गए। इनमें डिफेंस कॉलोनी, सिविल लाइन, जलकर परिसर में चार वृक्ष टूट गए हैं।
विज्ञापन


बिना प्रयास मोक्ष संभव नहीं : भावभूषण
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर।
पर्यूषण महापर्व के अवसर पर श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे तीन लोक महामंडल विधान में शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ओंमकार की ध्वनि के मंत्रोच्चार पूर्वक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिधारा करने का सौभाग्य शीतल प्रसाद, पदम चंद और सुशीला जैन को मिला। शांतिधारा में उनका सहयोग अरुणा जैन की ओर से विनोद जैन ने किया। तीन लोक महामंडल विधान में पुष्करार्ध द्वीप स्थित विद्युन्मालीमेरू की सौधर्म, ईशान, सनत कुमार, माहेन्द्र, यज्ञनायक, कुबेर आदि पात्रों द्वारा विद्युन्मालीमेरू के सोलह जिनालयों पर अर्घ्य चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। सोलह जिनालयों के उपरांत विद्युन्मालीमेरू के ही चार गजदंत जिनालय एवं पुष्करषाल्मली वृक्ष जिनालयों पर भक्तों द्वारा भक्ति के साथ अर्घ्य चढ़ाकर श्रीफल समर्पित कर अपार पुण्य का अर्जन किया। आज पर्यूषण पर्व के आठवें दिन पूज्य मुनिश्री भावभूषण महाराज ने तप और धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा कि सम्यक दृष्टि जीव की साधना नदी की धार होती है। वह सागर का रुख तो लेती है, लेकिन शिथिल नहीं होती। वीतरागी गुरु द्वादष प्रकार तप तपते हैं। कर्म, क्षय के लिए जो तप जाता है उसका नाम तप है। जो लौकिक सिद्धि के लिए किया जा रहा है वह तप नहीं है। करना कुछ पड़े नहीं और मोक्ष मिल जाए ऐसा असंभव है। तपेली तपाय बिना दूध तपता नहीं है, उसी प्रकार बिना वहिरंग तप के अंतरंग तप होता नहीं है। जितने भी तीर्थंकरों ने बहरंग तप किया है वह अंतरंग तप की सिद्धि के लिए किया है। चक्रवर्तियों को चक्र रत्न प्राप्त करके सुख तो मिला संपत्ति तो मिली परंतु शांति नहीं मिली। वह सुख का जीवन खोजो जिसमें शांति हो। सायंकालीन संगीतमय पंचपरमेष्ठी भगवान की आरती, 24 तीर्थंकर की आरती, शांतिनाथ भगवान की आरती भक्ति पूर्वक की गई। आरती का द्वीप प्रज्ज्वलन विधान के पात्रों ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। जिसके पुरस्कार उर्मिला जैन सहारनपुर की ओर से दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री एवं विधान संयोजक प्रद्युम्न जैन, उपाध्यक्ष हेमचन्द एवं मुकेश जैन, अशोक, उमेश, कमल, अतुल, मणिचन्द, कमल, राजीव आदि का सहयोग रहा।


सोलर लाइट चोरी
हस्तिनापुर। ग्राम लुकाधड़ी में चोरों ने दो स्थानों से सौर ऊर्जा की लाइटें चोरी कर लीं। ग्राम के मंगल सिंह, हरदीप मिल्टन और वीरपाल ने थाने में तहरीर दी। वहीं, ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह को भी अवगत कराया। लुकाधड़ी इकवारा ग्राम पंचायत अंतर्गत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed