{"_id":"59a9c53a4f1c1be9278b4cc8","slug":"150429830818-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही ईदगाह में नमाज का समय एक, पर ऐलान अलग-अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही ईदगाह में नमाज का समय एक, पर ऐलान अलग-अलग
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शाही ईदगाह में शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने ईद उल अजहा की नमाज के समय का एलान कर दिया है। उन्होंने ईद पर लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का कहा।
शाही ईदगाह की इंतजामिया कमेटी ने भी शाही ईदगाह में नमाज के समय के पोस्टर लगवा दिए हैं। हालांकि इस बार कमेटी, शाही ईदगाह के इमाम और शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन द्वारा एक ही समय का ऐलान किया गया है। कमेटी और शहरकाजी की ओर से शाही ईदगाह में नमाज का समय सुबह 7:45 बजे रखा गया है। दोनों पक्षों में ईदगाह कमेटी सहित अन्य दीनी मामलों को लेकर वर्चस्व की जंग की शहर में चर्चा थी। ईद-उल-फितर पर नमाज के समय अलग-अलग समय के ऐलान के बाद कमेटी ने इस बार शहरकाजी के एलान का ख्याल रखा है। शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन का कहना है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। हम दीन के रास्तों पर चलने के लिए मुस्लिम वर्ग की नुमाइंदगी कर रहे हैं। इसमेें हमारा कोई व्यक्तिगत फायदा नहीं होना चाहिए। हम लोगों को सही राह पर लाने के लिए काम करते हैं। इसमें विवाद की कोई बात पहले भी नहीं थी। कुछ लोग बेवजह मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे थे।