फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आवास-विकास की सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई की तैयारी

आवास-विकास की सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 02 Sep 2017 02:12 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
आवास-विकास की सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई की तैयारी
- उच्च न्यायालय के आदेश पर आवास विकास परिषद करेगा कार्रवाई
विज्ञापन

- विभाग कार्रवाई के लिए तैयार, आज अवैध निर्माणों परे किये जा सकते हैं चस्पा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर के चर्चित सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण प्रकरण में आवास-विकास फिर से कार्रवाई की तैयारी में है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार विभाग को आठ सप्ताह का समय दिया गया था। इसमें चार सप्ताह का समय बीत चुका है। अब 46 बडे़ निर्माणों के धवस्तीकरण के नोटिस तैयार कर लिये गए हैं। शनिवार को परिषद के अधिकारी सेंट्रल मार्केट के अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा कर सकते हैं।
सेंट्रल मार्केट में पांच सौ से ज्यादा आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक निर्माण किया गया है। इसे लेकर हाईकोर्ट पहले ही ध्वस्तीकरण का आदेश दे चुका है, लेकिन दो दुकानदारों ने मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले लिया था। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई रोक दी। मामले में एक याचिकाकर्ता ने दोबारा हाईकोर्ट में रिट दायर की। इसमें उच्च न्यायालय ने दो दुकानों पर स्टे तो अन्यों पर कार्रवाई न होने का हवाला देते हुऐ विभाग को फटकार लगाई थी। चार सप्ताह पहले उच्च न्यायालय ने दो दुकानों को छोड़कर बाकी सभी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने विभाग को आठ सप्ताह का समय दिया था। जिसमें चार सप्ताह का समय बीत चुका है। शनिवार को आवास-विकास परिषद ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। शनिवार को विभाग सेंट्रल मार्केट के 46 बडे़ अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा कर सकता है। जिनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक नोटिस के बाद अवैध निर्माण करने वालों को 15 दिनों का समय दिया जायेगा। जिसके बाद सभी अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन अवैध निर्माणों पर हो सकती है कार्रवाई
सेक्टर - 2
अनिल कुमार यादव, नारायण दास, जितेंद्र अग्रवाल, गोपीचंद
सेक्टर -3
विनोद कुमार रस्तोगी, प्रकाश रानी, सुरेश कुमार, जयमेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, रविंद्र कुमार गोयल, नरेंद्र भारद्वाज, डीके हार्डवेयर दुकान-1, डीके हार्डवेयर दुकान-2, डीके हार्डवेयर दुकान-3
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर- 6
राजेश शर्मा, आरके मुल्तानी, अरुणा अग्रवाल, एसएन त्यागी, दीपचंद सैनी, गुलशन ग्रोवर, फ्रूट जूस एवं मिल्क शेक, लेडिज कलेक्शन, दर्शन कुमार, मंगल राम, रामलाल साहनी, पवन कुमार जयकुमार, सुरेंद्र कुमार जैन, एसके गुप्ता, मुकेश कुमार जैन, राजबाला, डॉ. उमेश अग्रवाल, विनोद भूटानी, आरजी गर्ग, डॉ. सौरव तिवारी डायग्योनिस्टिक सेंटर, अलंकार साड़ीज, जीनस पैराडायज, रिलायंस, डॉ. संजय गोयल, प्रकाश मेडिकल स्टोर, टॉम एन जैरी, माधव एनक्लेव, फैशन, साहिल गार्मेंटस, पब्लिक कलेक्शन, शटर लगी दुकानें, ड्रीम ट्रिप फॅार यू प्रा. लि.


विभाग के लिए सेंट्रल मार्केट फिर बन सकता है चुनौती
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पहले व्यापारियों के विरोध के सामने विभाग ने हथियार डाल दिए थे, लेकिन दोबारा मार्केट पर कार्रवाई को लेकर विभाग की राह आसान नहीं होगी। विभाग ध्वस्तीकरण को लेकर कितनी सजगता से कार्रवाई करता है और व्यापारियों के विरोध से निपटने के लिए क्या तैयारी करता है इसका पता तो कार्रवाई के दौरान ही पता चल पायेगा।

वर्जन....
कोर्ट के आदेश का कराएंगे पालन
धवस्तीकरण के नोटिस तैयार कर लिए गए हैं। 46 बड़े अवैध निर्माणों के खिलाफ कोर्ट के आदेश का समय से पालन हर हाल में किया जाएगा।
-दीप गुप्ता एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed