{"_id":"59a9c1724f1c1b54738b4c7a","slug":"15042973394-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में पालिका की खुली पोल। कई मोहल्लों में भरा पानी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में पालिका की खुली पोल। कई मोहल्लों में भरा पानी।
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बाद नगर में जलभराव से परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
नगर में शुक्रवार सुबह से रुक रुककर हो रही बारिश ने नगर पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी। नालों की सफाई के दावों के बाद भी जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान रहे। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से कई वाहन बंद हो गए। वहीं तेलियो वाला कुआं सहित कई मोहल्लों में जलभराव से लोग घरों में कैद रहे।
बारिश के कारण गर्मी से बेहाल लोगों को आराम तो मिला, लेकिन बारिश कई समस्याएं लेकर आई। मुख्य मार्ग फलावदा चौराहे से थाने तक जलभराव होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे बदतर हालात तेलियों वाला कुआं के रहे। चौहान चौक व तेलियों वाले कुएं पर पूरे दिन जलभराव रहा। इससे लोग घरों में कैद होने को विवश रहे। नालों का गंदा पानी घरों में भी घुसने से लोगों को भारी दिक्कत हुई। बारिश के कारण कई मोहल्लों में बिजली कई घंटे गुम रही।
प्रदर्शनी मैदान में जलभराव
तहसील मैदान में चल रही शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी के मेले में बारिश से जलभराव हो गया। समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शनी मेले में घुटनों तक जलभराव की स्थिति बनी है। इस कारण मेले में शुक्रवार रात लोगों के नहीं पहुंचने की आशंका है।