{"_id":"59a9c1674f1c1b04278b4d49","slug":"150429732813-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी में पात्र किसानों के नाम न आने पर बैंक पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी में पात्र किसानों के नाम न आने पर बैंक पर हंगामा
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक पर किसानों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
करनावल कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में शुक्रवार को किसानों ने हंगामा कर शाखा प्रबंधक का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने सरकार की किसानों की ऋण माफी योजना में भेदभाव करने का आरोप लगाया। शाखा प्रबंधक का घेराव करते हुए दो दिन में सुधार न होने पर शाखा पर ताला जड़कर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
आदर्श किसान क्लब के पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल कासिया के नेतृत्व में किसानों कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा के गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। किसानों ने बताया कि पात्र किसानों को ऋण माफी का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि अपात्र किसानों के को ऋण माफी की सूची में नाम दर्ज है। उन्होंने शाखा प्रबंधक के साथ कर्मचारियों पर सांठगांठ का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि अधिकतर किसानों के हजारों रुपये कर्जा होने के बाद भी 60 पैसे से लेकर दो सौ से तीन सौ रुपये माफ की सूची चस्पा है। वहीं, अधिकतर पात्र किसानों के नाम भी गायब है। उन्होंने सूची में सुधार न होने पर सोमवार से बैंक के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक को किसानों ने घेराव कर लिया। उन्होंने किसानों को समझाकर शांत किया। इस दौरान लोकेंद्र, पंकज डागर, नरेंद्र दहिया, सतीश डागर, संजीव, राकेश शर्मा, कुंवरपाल, ईश्वर, बब्लू, बृजपाल आदि मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार का कहना है कि यह मेरे स्तर का मामला नहीं है। जो सूची आई है वो शासन से ही आई है।