{"_id":"59a9c1624f1c1b03278b4c65","slug":"15042973237-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग दो हादसों में महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग दो हादसों में महिला सहित चार घायल
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में महिला सहित चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
हापुड़ मार्ग पर खरखौदा संप कोल्ड स्टोर के सामने बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गये। पुलिस ने बस और चालक को पकड़ लिया। वहीं, शुक्रवार सुबह थ्री व्हीलर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला और उसका पुत्र घायल हो गया।
बुलंदशहर निवासी पंकज पुत्र सतेंद्र और हापुड़ निवासी केशव पुत्र प्रमोद दोनों ही बाइक पर मेरठ जा रहे थे। खरखौदा संप कोल्ड स्टोर के सामने सामने से आती प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
मेरठ निवासी इसरार पुत्र बहादुर अपनी मां वरीसा पत्नी बहादुर के साथ बाइक से हापुड़ से मेरठ जा रहा था। धीरखेड़ा चौकी के पास बीआर इंटर नेशनल स्कूल के सामने थ्री व्हीलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गये। दोनों को एंबुलेंस की मदद से खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।