फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगानगर- 2

गंगानगर- 2

Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर- 2
गंगानगर। आईआईएमटी एकेडमी में तीन दिवसीय रोबोफेस्ट (ए मेडन वेन्चर बाय एटीएल-आईआईएमटी) का आयोजन रोबो जीनियस एकेडमी की शाखा स्टेम एन ब्रिक्स मंगल पांडे नगर के माध्यम से प्रारंभ किया गया। शुभारंभ आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर अभिनव अग्रवाल तथा एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर निकिता अग्रवाल ने किया। नेतृत्व प्रधानाचार्या अल्पना बैजल तथा उप प्रधानाचार्य राजेश सिसोदिया ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दीवान पब्लिक, द मिलेनियम, सोफिया गर्ल्स, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन विद्या पीठ तथा आईआईएमटी की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी ने संस्था द्वारा दी गई किट से रोबोट बनाये, कंप्यूटर से रोबोट की ब्रेन प्रोग्रामिंग कर उन्हें एक्टिवेट किया। साथ ही रोबोट द्वारा की जाने वाली कार्यप्रणाली को सीखा। वहीं आईआईएमटी एकेडमी प्रथम, सोफिया द्वितीय तथा दीवान पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मंगलवार को ट्रांसलेम एकेडमी, विद्या ग्लोबल, केएल इंटरनेशनल, डीएमए, दिल्ली पब्लिक, आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र भाग लेंगे। विजयी तीन-तीन टीमों के बीच फाइनल प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम का संचालन प्री प्राइमरी तथा प्राइमरी कोऑर्डिनेटर शबनम गौड़ ने किया। स्टेम एन बिक्स से रीतू जैन तथा पराग अग्रवाल ने सहयोग किया। मौके पर मानव शर्मा अशोक, वीके रावत, पल्लवी, रीना, डिंपल, शकुन, दीपा, वसुंधरा, अर्चना, प्रीति, प्रिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

खास बात
आईआईएमटी एकेडमी में रोबोफेस्ट का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed