{"_id":"599b4d0b4f1c1b60338b47c8","slug":"150335005019-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने चलाया सफाई अभियान
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत में चला विशेष सफाई अभियान
बहसूमा। नगर पंचायत की ओर से सोमवार को नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत का कार्यभार देख रहे मो. कामिल ने बताया कि यह अभियान 25 अगस्त तक चलना है। सोमवार को कस्बे में मोहल्ला इस्लामिया मदरसा, चेनपुरा में सडकों पर सफाई व कूडे़ की ढेर उठाए गए। इस मौके पर संजय कुमार, संदीप, अजीत, भुवनंचद जोशी, अशोक आदि रहे। वहीं फलावदा नगर पंचायत कर्मचारियों ने भी शासन के आदेश पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नगर के मोहल्ला जूडवाला में नाला, नालियों व गली की सफाई कराई गई। कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया। अभियान में ईओ पवित्रा कुमारी त्रिपाठी, लिपिक फहीम अहमद, मोहित कुमार, ब्रजपाल, परवेज आदि कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त की।
जहरखुरानी गिरोह को पकड़ने की मांग
बहसूमा। क्षेत्र के गांव बटावली में सोमवार को अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने एक भैंसा को चारे व बेसन में मिलाकर जहर देने की नाकाम कोशिश की। ग्रामीणों ने पुलिस में तहरीर देकर जहरखुरानी गिरोह को पकड़ने की मांग की है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह किसान ब्रह्मपाल यादव के घेर में बंधे भैंसा को अज्ञात अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने चारे में बेसन और जहर मिलाकर खोर में डाल दिया। किसान ने देखा तो उसने दौड़कर भैंसे को हटाते हुए शोर मचा दिया। इस दौरान बाइक सवार युवक फरार हो गए। ग्रामीणों ने जहरखुरानी गिरोह को पकड़ने के लिए थाने में तहरीर दी। इसमें किसान सोन कुमार, रिषिपाल, हरवेंद्र, गुलाब सिंह, बृजपाल यादव आदि शामिल रहे। एसओ राजेंद्र ओजस्वी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।