फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को रौंदा-मौके पर मौंत

मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को रौंदा-मौके पर मौंत

Thu, 17 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को रौंदा-मौके पर मौंत
मेरठ में सम्मन तामील कराकर बड़ौत लौट रहा था
विज्ञापन

नानू गंगनहर पुलिस पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
मेरठ-करनाल हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम नानू गंगनहर पुल पर शामली की तरफ जा रहे बाइक सवार पुलिसकर्मी को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इससे पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहां तैनात पुलिस पिकेट ने हादसे की सूचना फ्लैश कर दी। इस पर पुलिस ने ग्राम भूनी के निकट पुलिसकर्मी को रौंदकर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष और सीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मेरठ के नेहरू नगर निवासी रामकुमार पुत्र हरवंश शर्मा की पोस्टिंग बड़ौत थाने में थी। वह बृहस्पतिवार को मेरठ में सम्मन तामील कराने लिए बाइक पर सवार होकर आया था। वह शाम को मेरठ-करनाल हाईवे से बड़ौत थाने लौट रहा था। नानू गंगनहर पुल पर मेरठ की तरफ से आए बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के निकट सरधना थाने की पिकट तैनात थी। उसने हादसे की वायरलेस सेट पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने भाग रहे ट्रक की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने भूनी गांव के निकट ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं, इस दौरान मार्ग पर घटनास्थल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर और सीओ भीम सिंह गौतम ने मृतक सिपाही की तलाशी ली। उसकी जेब में आधार कार्ड एवं वर्दी पर लगी नेम पलेट के आधार पर शिनाख्त की जा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed