{"_id":"5995afda4f1c1be8148b46dc","slug":"150298212320-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली व कार में भिडंत, दर्जनभर से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली व कार में भिडंत, दर्जनभर से अधिक घायल
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर रूप से घायलों को निजी और सरकार अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
कस्बे में बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप के सामने यात्रियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से आ रही वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। इससे चाव देकर लौट रही ट्रॉली में सवार करीब दो दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। इस पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा तथा घायल कार चालक को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोदीनगर क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी कई दर्जन महिला और पुरुष बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लौटी निवासी हरवीर के यहां चाव लेकर गई थी। ये सभी शाम के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रही थीं। वे हापुड़-मेरठ रोड पर खरखौदा कस्बा में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रही वैगनआर कार ने किसी वाहन को ओवरटेक कर तेजी से आई और ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली-ट्रैक्टर से छूट गई। जिससे ट्रॉली में सवार करीब सभी महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में पूनम, शकुंतला, विजयपाली, मुनेश, शालू, ईशा, तनु, अलका, शीबा, सुमन, कमला, बृजेश, ओमवती, मोहित और बबीता समेत अन्य महिलाएं घायल हो गई। वहीं, वैगनआर कार चालक चेतन पुत्र जगदीश निवासी खरखौदा कार में फंस गया। राहगीरों और पुलिस ने कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला तथा मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घायल महिलाओं को पुलिस ने खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल महिला पूनम और मुनेश को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रोड पर जाम रहा। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।