{"_id":"598f14a74f1c1b87458b47bf","slug":"150254917010-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ ने बिती रात्रि में किया सीएचसी माछरा का औचक निरीक्षण।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ ने बिती रात्रि में किया सीएचसी माछरा का औचक निरीक्षण।
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
माछरा। सीएचसी माछरा पर एसीएमओ डा. धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार रात में आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉफ रजिस्टर, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया।
डिप्टी सीएमओ डा. धीरेन्द्र सिंह रात में करीब आठ बजे सीएचसी माछरा पहुंचे। उन्होंने यहां इमरजेंसी चिकित्सा सेवा की जानकारी ली। सीएचसी पर डा. कौशिक कुमार, फार्मेसिस्ट बिजेंद्र कुमार, वार्ड ब्वॉय बिजेंद्र शर्मा, सतीश कुमार आदि उपस्थित मिले। इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने प्रसूति कक्ष का निरीक्षण किया। प्रसव कराने आई महिलाओं से सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं, प्रसूति विभाग में नर्स रोजमेरी तथा सहायिका सरोज देवी उपस्थित मिलीं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहना चाहिए। उधर, सीएचसी प्रभारी माछरा डा. आलोक नायक ने बताया कि रात में इमरजेंसी के समय डॉक्टर एवं फार्मेसिस्ट आदि स्टाफ बदलता रहता है। ड्यूटी पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।