{"_id":"598e08d34f1c1b5c688b4732","slug":"15024806048-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व रोडवेज बस की भिंडत, दोनों वाहन चालकों की मौत, डेढ दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व रोडवेज बस की भिंडत, दोनों वाहन चालकों की मौत, डेढ दर्जन घायल
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा(मेरठ)।
हापुड़-मेरठ रोड पर शुक्रवार को गांव कैली के सामने ट्रक एवं अनुबंधित रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र भीड़ ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला तथा निजी चिकित्सक से उपचार कराया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद फंसे दोनों चालकों के शव को निकाला गया।
हापुड़-मेरठ रोड पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव कैली के सामने मेरठ की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक के आगे का टायर फट गया। इस पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक सामने से आ रही सोहराब गेट डिपो की अनुबंधित बस में टकरा गया। ट्रक अनुबंधित बस के चालक की साइड को चीरता हुआ निकल गया। इससे दोनों गाड़ियों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक युद्धवीर पुत्र दीपचंद निवासी उकसिया थाना रोहटा सीट समेत रोडवेज बस में जा घुसा। उधर रोडवेज चालक हापुड़ के गांव दस्तोई निवासी सोहनवीर पुत्र सोरन सिंह अपनी सीट पर ही फंसा रह गया। हादसे में रोडवेज बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हो गए। यहां तत्काल भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पहले रोडवेज बस चालक सोहनवीर (45) को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकालकर निजि चिकित्सक के क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराया। गंभीर यात्रियों को निजी वाहनों ने मेरठ और हापुड़ के अस्पतालों में पहुंचाया। उधर, ट्रक चालक युद्धवीर सिंह (45) की भी मौत हो गई। उसका क्षत-विक्षत शव सीट समेत बस की चेसिस में ही फंसा रहा। ग्रामीणों को शव बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने पहुंचकर शव बाहर निकाला। इसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को सरकारी एंबुलेंस से खरखौदा सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों के परिजनों को जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने बस परिचालक विजयपाल पुत्र रामकुमार निवासी बंबूगढ़ अमरोहा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। कार्यवाहक थाना प्रभारी रवि सहगल का कहना है कि रिपोर्ट कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुछ समय पहले ही छोड़ी थी सीट
आईजी रेंज के पेशकार शौदान सिंह गलावठी में रहतेा हैं। वह शुक्रवार सुबह उसी बस में सवार होकर कार्यालय के लिए निकले थे। वह चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे थे। वह हादसे से कुछ ही समय पूर्व एक जानकार के कहने पर पीछे चले गए थे। जिसके चलते मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
बस की सभी सीटें उखड़ीं
दोनों वाहनों की गति तेज होने के कारण भिड़ंत के दौरान जोरदार झटका लगा। जिससे बस की सभी सीटें उखड़कर आगे की ओर झुक गईं।
एक घंटे तक फंसा रहा शव
ग्रामीणों ने रोडवेज बस चालक को तो निकाल लिया, लेकिन ट्रक चालक का शव बुरी तरह से फंसा होने के कारण नहीं निकला जा सका। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुुलिस ने उसे बाहर निकाला।
ये हुए हादसे में घायल
बिजेेंद्र चौधरी निवासी अकड़ोली हापुड़, साक्षी गुलावठी, शैलेंद्र गौड़ बुलंदशहर, शबाब, दिनेश कुमार, रतनलाल, सुनील कुमार निवासीगण बुलंदशहर, किरण व उसका एक वर्षीय बेटा निवासी हापुड़, विनय निवासी मेरठ, राजन सैनी निवासी शिकारपुर बुलंदशहर, केहरी सिंह बुलंदशहर, अमरपाल अनूपशहर, राहुल राणा बुलंदशहर, शाहनवाज हापुड़, श्रीपाल सिंह, भूरा, दिगंबर निवासी बुलंदशहर समेत अन्य रहे।
मुख्य बातें
मेरठ-हापुड़ रोड पर ग्राम कैली के समीप सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ हादसा
बस में सवार डेढ़ दर्ज से अधिक यात्री हुए घायल