{"_id":"598e08cc4f1c1bed718b46a0","slug":"150248059717-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की सख्ती के बाद पुलिस ने रोका पुशओं का अवैध कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की सख्ती के बाद पुलिस ने रोका पुशओं का अवैध कटान
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के सख्त रुख के चलते सुबह से ही पुलिस रही सक्रिय
मीट कारोबारियों ने पुलिस की मिलीभगत का लगाया था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
कस्बे में शुक्रवार को पहली बार पशुओं का अवैध कटान नहीं हो सका। कुछ मीट कारोबारियों ने एसडीएम से मिलकर पुलिस की मिलीभगत से अवैध कटान किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने नगर में मीट की आपूर्ति के लिए कमेला बनवाने की भी मांग एसडीएम से की। एसडीएम की सख्ती के बाद शुक्रवार को पुलिस अवैध कटान के खिलाफ सड़कों पर उतरी। इसके चलते अवैध कटान नहीं हो सका। नगर में एक भी मीट की दुकान नहीं खुली।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार नगर में पशुओं का अवैध कटान बंद रहा। कस्बे में अवैध कटान की एसडीएम राकेश कुमार सिंह से बृहस्पतिवार को कुछ मीट कारोबारियों ने शिकायत की थी। हाजी तहसीन समेत कई मीट कारोबारियों ने बताया कि उन्होंने खाद्य विभाग से पशुओं के कटान की अनुमति ली। वहीं, पशुपालन विभाग द्वारा कमेले की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की बात कहते हुए कटान की अनुमति नहीं दी। वहीं, कुछ लोग पुलिस से मिलीभगत करके पशुओं का अवैध कटान कर रहे हैं। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी एवं मीट कारोबारी हाजी तहसीन के नेतृत्व में मीट कारोबारियों ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह से मिलकर नगर में कमेला खुलवाने और पशुओं के अवैध कटान बंद कराने की मांग की थी। वहीं स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध कटान किए जाने की शिकायत की गई। इस मामले में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने पुलिस को अवैध कटान करने के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके चलते पुलिस ने शुक्रवार सुबह से ही नगर में गश्त और जिन जगह पर मीट का अवैध कटान किए जाने की जानकारी मिल रही थी। वहां पर दबिश दी। जिस कारण शुक्रवार को नगर में अवैध कटान बंद रहा। जिसका परिणाम भी दिखाई दिया। नगर में दर्जनभर से अधिक लाइसेंसी एवं कुछ अवैध दुकानों पर मीट मिल रहा था। उन पर शुक्रवार को ताले लटके दिखाई दिखे। वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि नगर में किसी भी सूरत में अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा।